लाइव न्यूज़ :

तेलुगु फिल्मनिर्माता दोरास्वामी राजू का निधन

By भाषा | Updated: January 18, 2021 20:27 IST

Open in App

हैदराबाद, 18 जनवरी दिग्गज तेलुगु फिल्म निर्माता वी दोरास्वामी राजू का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को यहां एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में निधन हो गया।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि 74 वर्षीय राजू को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से 16 जनवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया था और सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर उनका निधन हो गया।

‘अन्नामय्या’, ‘प्रेसिडेंट गारी पेल्लम’, ‘किरायी दादा’, ‘सीतारमैय्या गारी मनावारालू’ जैसी कई सफल फिल्मों का निर्माण करनेवाले राजू फिल्म वितरक भी थे। ‘अन्नामय्या’ फिल्म विख्यात संत और संगीतकार तल्लापका अन्नामाचार्य के जीवन पर है और इसे तेलुगु सिनेमा के यादगार फिल्मों में से एक माना जाता है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, दिग्गज निर्देशक के राघवेंद्र राव, अभिनेता जूनियर एनटीआर समेत अन्य ने राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजू ने फिल्मनिर्माता और फिल्म वितरक के तौर पर फिल्म उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?