लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: कक्षा को ‘बोरिंग क्लास’ बताकर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने पर छात्रा की हुई खूब पिटाई, बेंत से टीचर ने लड़की को मारा

By भाषा | Updated: November 30, 2022 17:13 IST

मामले में बोलते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद किशोर न्याय अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत शिक्षिका के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया और जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर कुछ विद्यार्थियों ने प्रदर्शन भी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना में एक टीचर द्वारा एक छात्रा की पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने क्लास की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ऐसा करने पर टीचर ने उसकी पिटाई की है।

हैदराबाद:तेलंगाना के कामरेड्डी जिले में एक सरकारी शैक्षणिक संस्थान की शिक्षिका ने एक छात्रा की कथित तौर पर बेंत से पिटाई की क्योंकि उसने सोशल मीडिया पर शिक्षिका की तस्वीर पोस्ट करने के साथ कैप्शन में ‘‘बोरिंग’’ कक्षा लिख दिया था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है। छात्रा की कथित तौर पर बेंत से पिटाई करते हुए शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। 

‘बोरिंग क्लास’ लिखना छात्रा को पड़ गया भारी

मदनूर मंडल में एक संस्थान में 11वीं कक्षा की छात्रा ने गत सप्ताह कक्षा के दौरान अपने मोबाइल फोन से शिक्षिका की कथित तौर पर तस्वीरें खींची और इसे एक सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट कर दिया तथा तस्वीर के साथ में ‘बोरिंग क्लास’ लिख दिया। 

माफी मांगने पर भी छात्रा की हुई है पिटाई

पुलिस ने बताया कि जब शिक्षिका को सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में पता चला तो उसने मंगलवार को छात्रा से इस बारे में पूछा था। छात्रा ने हालांकि, पोस्ट को लेकर माफी मांग ली लेकिन शिक्षिका ने कक्षा में उसे तथा उसके कुछ सहपाठियों को पीटा है। कक्षा में एक छात्रा ने बेंत से पिटाई करते हुए शिक्षिका का वीडियो बना लिया था। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद किशोर न्याय अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत शिक्षिका के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया और जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर कुछ विद्यार्थियों ने प्रदर्शन भी किया है। 

टॅग्स :तेलंगानाSchool EducationPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप