लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: रियल एस्टेट कारोबारी और उनकी मां की आत्महत्या के मामले में सत्ताधारी टीआरएस के 6 नेता गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Updated: April 20, 2022 10:45 IST

एक रियल एस्टेट व्यवसायी गंगम संतोष और उनकी मां गंगम पद्मा ने 16 अप्रैल को कामारेड्डी के एक लॉज में टीआरएस नेताओं और एक सर्कल इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए खुद को आग लगा ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देगंगम संतोष और उनकी मां ने 16 अप्रैल को कामारेड्डी के एक लॉज में खुद को आग लगा ली थी।उन्होंने टीआरएस नेताओं और एक सर्कल इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।संतोष ने कहा था कि इन लोगों ने उसके व्यवसाय को नुकसान पहुंचाया है।

हैदराबाद:तेलंगाना के कामारेड्डी में एक रियल एस्टेट व्यवसायी और उनकी मां को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के छह नेताओं को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

गंगम संतोष और उनकी मां गंगम पद्मा ने 16 अप्रैल को कामारेड्डी के एक लॉज में टीआरएस नेताओं और एक सर्कल इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए खुद को आग लगा ली थी।

ऐसा कदम उठाने से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्हें प्रताड़ित करने के लिए संतोष ने रामयमपेट नगर निगम के अध्यक्ष पल्ले जितेंद्र गौड़, पांच अन्य टीआरएस नेताओं और सर्किल इंस्पेक्टर नागार्जुन रेड्डी सहित सात लोगों के नाम लिए और तस्वीरें डाली थीं।

संतोष ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उसने कहा था कि इन लोगों ने उसके व्यवसाय को नुकसान पहुंचाया है और उनका जीवन नर्क बना दिया है। मौत के बाद न्याय मिलने की उम्मीद करते हुए संतोष ने नोट में लिखा था कि उन्होंने मुझे आर्थिक रूप से पूरी तरह से बर्बाद कर दिया।

इसके बाद, उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को आरोपों की जांच करने का आदेश दिया गया।

टॅग्स :तेलंगानातेलंगाना राष्ट्र समितिके चंद्रशेखर रावPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष