लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू

By भाषा | Updated: December 15, 2020 17:51 IST

Open in App

हैदराबाद, 15 दिसंबर तेलंगाना में लगातार चुनावी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस के सामने अब प्रदेश की इकाई के अध्यक्ष का चयन करने की चुनौती है।

हाल ही में संपन्न हुए ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के तेलंगाना मामलों के प्रभारी एम. टैगोर ने कई नेताओं से इस मुद्दे पर चर्चा की है।

माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कम से कम चार-पांच दावेदार हैं।

वर्ष 2014 और 2018 के विधानसभा चुनाव के अलावा हाल ही में हुए जीएचएमसी चुनाव और दुब्बका उपचुनाव में हारने के बाद से तेलंगाना में कांग्रेस की हालत पतली है।

हालांकि, तेलंगाना राज्य का गठन केंद्र में कांग्रेस के शासनकाल में हुआ था और पार्टी को उम्मीद थी कि इससे राज्य में उसकी स्थिति मजबूत होगी।

पिछले साल कांग्रेस ने राज्य में तीन लोकसभा सीटें जीती थीं।

तमिलनाडु से लोकसभा सदस्य एम. टैगोर ने पिछले सप्ताह विधायकों, सांसदों, वरिष्ठ नेताओं और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से विचार विमर्श किया था।

टैगोर ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि लगभग 160 नेताओं के विचार लिए गए हैं क्योंकि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमेशा व्यापक स्तर पर बातचीत की वकालत की है और इस प्रक्रिया में जिला स्तर के नेताओं की बात सुने जाने को महत्व दिया है।

टैगोर ने कहा कि चर्चा की एक रिपोर्ट तैयार कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दी गई है और आगे के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।

हालांकि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का चयन टेढ़ी खीर साबित हो सकता है क्योंकि पार्टी के नेताओं की राय टैगोर से मेल खाती हुई नहीं प्रतीत होती।

इस संबंध में पूछे जाने पर टैगोर ने कहा कि इस प्रक्रिया में 160 लोगों की राय ली गई है और उन सबका मत भिन्न होना तय है।

उन्होंने कहा, “यह कोई एक राय नहीं ली गई है।”

पार्टी सूत्रों के अनुसार पद के लिए कम से कम चार-पांच दावेदार हैं।

इनमें पार्टी के सांसद के. वेंकट रेड्डी, ए. रेवंत रेड्डी, विधायक डी. श्रीधर बाबू और कांग्रेस विधायक दल के नेता एम भट्टी विक्रमार्क शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां