लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना सरकार ‘दलित बंधु’ योजना पर 1.70 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी : राव

By भाषा | Updated: October 18, 2021 20:42 IST

Open in App

हैदराबाद, 18 अक्टूबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार दलित कल्याण योजना ‘दलित बंधु’ पर अनुमानत: 1.70 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अनुमान है कि हम इसमें 1.70 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। कुछ लोग कहते हैं कि हम यह कैसे कर सकते हैं। जब हमने (अलग) तेलंगाना के लिए लड़ाई शुरू की थी तो कुछ ने कहा कि आप इसे कैसे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए हिम्मत चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में आगामी सात वर्षों में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के मौजूदा कार्यकाल में लगभग दो साल और अगले पांच साल में 23 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की उम्मीद है। उन्होंने दिसंबर, 2023 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में टीआरएस की जीत के बारे में विश्वास व्यक्त किया।

राव यहां टीआरएस कार्यालय में एक सभा को संबोधित कर रहे थे, जहां पूर्व मंत्री और दलित समुदाय के नेता मोटकुपल्ली नरसिम्हुलु सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि धीरे-धीरे ‘दलित बंधु’ योजना का लाभ पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों तक बढ़ाया जाएगा। 'दलित बंधु' योजना के तहत, लाभार्थी को गरीबी से बाहर निकलने के लिए अपनी पसंद का व्यवसाय या व्यापार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग