लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में टीका जांच केंद्र स्थापित करने की मांग की

By भाषा | Updated: June 20, 2021 19:56 IST

Open in App

हैदराबाद, 20 जून तेलंगाना सरकार ने रविवार को केंद्र सरकार से 'युद्ध स्तर' पर प्रदेश में टीका परीक्षण केंद्र स्थापित करने का आग्रह किया है ।

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री के टी रामा राव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्द्धन को लिखे पत्र में कहा है कि दुनिया भर में बनने वाले टीकों का एक तिहाई उत्पादन कर हैदराबाद विश्व की टीका राजधानी के रूप में उभरा है ।

उन्होंने कहा कि कोविड—19 निरोधक टीका कोवैक्सीन को न केवल यहां विकसित किया गया है बल्कि इसका उत्पादन यहां किया जा रहा है ।

मंत्री ने कहा कि यहां दूसरे परीक्षण केंद्र को स्थापित करने की तत्काल आवश्यकता है और ऐसे सुविधा केंद्र के लिये हैदराबाद आदर्श स्थान है क्योंकि यहां बड़ी संख्या में टीका उत्पादक हैं ।

राव ने पत्र में लिखा है, ''देश में उत्पादित टीकों के प्रत्येक बैच का परीक्षण केवल कसौली स्थित केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला में किया जा रहा है ।''

उन्होंने इंगित किया, ''टीकों के बैच को हैदराबाद से कसौली भेजने की पूरी प्रक्रिया में 30—45 दिन लग जाते हैं । इसमें न केवल समय खर्च होता है बल्कि खर्च भी अधिक लगता है ।''

उन्होंने लिखा है कि अगले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में हैदराबाद में कोविड टीकों का निर्माण किया जायेगा ।

रिपोर्टों का हवाला देते हुये मंत्री ने कहा कि केंद्र के अनुमान के अनुसार इस साल अगस्त और दिसंबर के बीच कोविड टीकों की कुल आपूर्ति का करीब 50 प्रतिशत हैदराबाद से होगा।

राव ने कहा, ''अगस्त से दिसंबर के बीच हैदराबाद में एक अरब खुराक की अनुमानित क्षमता के मद्देनजर, यहां एक परीक्षण केंद्र बनता है तो देश की समग्र आपूर्ति में प्रति माह करीब 8-10 करोड़ अतिरिक्त खुराक की त्वरित आपूर्ति हो सकती है ।

देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के सितंबर से दिसंबर के बीच आने के विशेषज्ञों के अनुमान का हवाला देते हुये उन्होंने कहा कि कोविड के खिलाफ संघर्ष में टीका ही एक मात्र हथियार है, और ऐसे में टीकाकारण में तेजी लाना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है ।

मंत्री केटीआर ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस केंद्र की त्वरित स्थापना में पूरा सहयोग करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत अधिक खबरें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?