लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना चुनाव: वंशवादी राजनीति करती है टीआरएस, कांग्रेस, तेदेपा को लेकर देवेंद्र फड़णवीस ने दिया ये बयान

By भाषा | Updated: December 4, 2018 19:57 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फड़णवीस ने दावा किया कि केवल भाजपा में लोकतंत्र है और वही एक पार्टी है जिसमें कोई चायवाला प्रधानमंत्री बन सकता है और किसी समय छोटा कार्यकर्ता रहा कोई भी भाजपा का अध्यक्ष बन सकता है।

Open in App

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मंगलवार को टीआरएस, कांग्रेस और तेदेपा नेतृत्व पर वंशवादी राजनीति करने का आरोप लगाया और उन्हें ‘प्राइवेट लिमिटेड पार्टियां’ बताया जिन्हें केवल अपने परिवारों की चिंता है। फड़णवीस ने तेलंगाना के वेमुलावाड़ा और मंदामारी में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि इन पार्टियों को जनता की कोई चिंता नहीं है और उन्हें केवल अपने परिवारों की चिंता है।'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केवल देश के लोगों की चिंता करते हैं'उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार देश के 125 करोड़ लोग हैं...वह केवल उनके कल्याण की चिंता करते हैं और उनके लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टीआरएस में केसीआर (तेलंगाना राष्ट्र समिति प्रमुख एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव) प्रमुख हैं और (उनके पुत्र) केटीआर, (पुत्री) कविता और परिवार के अन्य सदस्य पार्टी चलाते हैं।’’ 

फड़णवीस ने कहा-  कोई आम कार्यकर्ता टीआरएस प्रमुख नहीं बन सकता 

उन्होंने कहा कि कोई आम कार्यकर्ता टीआरएस प्रमुख नहीं बन सकता और यदि वह ऐसा करने का सपना देखता है तो उसे पार्टी से हटा दिया जाएगा।’’  इसी तरह से कांग्रेस और तेदेपा भी ‘प्राइवेट लिमिटेड पार्टियां’ हैं और इन पार्टियों में कोई लोकतंत्र नहीं है।फड़णवीस ने दावा किया कि केवल भाजपा में लोकतंत्र है और वही एक पार्टी है जिसमें कोई चायवाला प्रधानमंत्री बन सकता है और किसी समय छोटा कार्यकर्ता रहा कोई भी भाजपा का अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीआरएस के गत साढ़े चार वर्ष के शासन में तेलंगाना में उम्मीद के अनुरूप विकास नहीं हुआ। उन्होंने कह कि यदि भाजपा तेलंगाना में सत्ता में आयी तो वह जनता, दलितों, आदिवासियों, युवाओं, महिलाओं और किसानों से किये गए वादे पूदे करेगी। 

टॅग्स :तेलंगाना चुनावविधानसभा चुनावदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब