लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना चुनाव: 'महागठबंधन' में सीटों का बंटवारा कंफर्म, कांग्रेस ने ली 95, बाकियों के लिए छोड़ी 24

By भाषा | Updated: November 2, 2018 03:48 IST

राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस ने अब तक 107 उम्मीदवारों की घोषणा की है जबकि असदुद्दीन ओवैसी नीत एआईएमआईएम ने आठ सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।

Open in App

कांग्रेस तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव में 95 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने 119 सदस्यीय विधानसभा में शेष 24 सीटें प्रस्तावित गठबंधन के सहयोगी दलों के लिए छोड़ी है। कांग्रेस के तेलंगाना प्रभारी आरसी खूंटिया ने नयी दिल्ली में गुरूवार को संवाददाताओं को बताया कि पार्टी उम्मीदवारों की सूची आठ या नौ नवंबर को जारी की जाएगी। 

कांग्रेस, तेदेपा, तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) और भाकपा ने सात दिसंबर के चुनाव के लिए एक गठबंधन बनाने का फैसला किया है तथा उनके बीच सीट बंटवारे पर अभी बातचीत चल रही है।

कांग्रेस ने कहा- आठ नवंबर की रात या नौ नवंबर को पूरी सूची जारी की जाएगी

खूंटिया ने कहा, ‘‘हम 95 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और शेष सीटें गठबंधन के अन्य साझेदारों के हिस्से में जाएंगी। इन 95 सीटों में 62 पर आज हमे चर्चा करनी थी लेकिन सिर्फ 57 सीटों पर ही यह हो सकी। शेष सीटों पर बाद में चर्चा की जाएगी। आठ नवंबर की रात या नौ नवंबर को पूरी सूची जारी की जाएगी। ’’ 

सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष लेंगे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी और अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं से बातचीत करने के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।  पार्टी सूत्रों ने बताया कि तेलंगाना के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मंजूरी के लिए उन्हें संभावित उम्मीदवारों की एक सूची सौंपी है। रेड्डी ने बताया कि सीट बंटवारा और उम्मीदवारों पर चर्चा हुई तथा अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष लेंगे।सीट बंटवारे के विषय पर उन्होंने कहा कि तेदेपा के साथ एक सहमति बनी है जिसके तहत वह 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। टीजेएस और भाकपा को सीटें आवंटित किए जाने के सिलसिले में चर्चा जारी है। 

सत्तारूढ़ टीआरएस ने अब तक 107 उम्मीदवारों की घोषणा की है

गौरतलब है कि राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस ने अब तक 107 उम्मीदवारों की घोषणा की है जबकि असदुद्दीन ओवैसी नीत एआईएमआईएम ने आठ सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। ओवैसी द्वारा और दो या तीन सीटों के लिए जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।  खुद को टीआरएस के विकल्प के रूप में पेश कर रही भाजपा राज्य विधानसभा का यह चुनाव अकेले लड़ने जा रही है।

टॅग्स :राहुल गांधीचंद्रबाबू नायडूतेलंगाना चुनावविधानसभा चुनावतेलगु देशम पार्टीतेलंगाना राष्ट्र समिति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष