लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: चेवेल्ला लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विश्वेशवर रेड्डी के पास 4568 करोड़ की संपत्ति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2024 15:54 IST

तेलंगाना की चेवेल्ला लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के. विश्वेश्वर रेड्डी 4568 करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्ति की घोषणा के साथ राज्य के सबसे धनी उम्मीदवारों में से एक बनकर उभरे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना की चेवेल्ला लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के. विश्वेश्वर रेड्डी के पास 4568 करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्तिसबसे धनी उम्मीदवारों में से एक बनकर उभरे हैं निर्वाचन अधिकारियों को दिए गए हलफनामे से यह जानकारी सामने आई

Lok Sabha Elections 2024: तेलंगाना की चेवेल्ला लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के. विश्वेश्वर रेड्डी 4568 करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्ति की घोषणा के साथ राज्य के सबसे धनी उम्मीदवारों में से एक बनकर उभरे हैं। उनके द्वारा निर्वाचन अधिकारियों को दिए गए हलफनामे से यह जानकारी सामने आई। रेड्डी ने सोमवार को लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल किया और देनदारियों के साथ अपनी चल और अचल संपत्ति की घोषणा की। 

रेड्डी के पास अपोलो हॉस्पिटल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के 17.77 लाख शेयर हैं, जिनकी कीमत 6170 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 973.22 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी संगीता रेड्डी के पास 1500.85 करोड़ रुपये के 24.32 लाख शेयर हैं। संगीता रेड्डी अपने पिता डॉ. सी. प्रताप रेड्डी द्वारा स्थापित अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप की संयुक्त प्रबंध निदेशक हैं। हलफनामे के मुताबिक, रेड्डी के पास 1250 करोड़ रुपये की संपत्ति है जबकि पत्नी के पास 3209.41 करोड़ की संपत्ति है और बाकी संपत्ति उनके बेटे के नाम है। 

विश्वेश्वर रेड्डी ने अपना राजनीतिक सफर भारत राष्ट्र समिति (तब टीआरएस) से शुरू किया और चेवेल्ला से सांसद बने। उन्होंने पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए और 2019 का आम चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और अमेरिका में एमएस की पढ़ाई की। 

बता दें कि आन्ध्र प्रदेश के गुंटूर लोकसभा सीट से तेलुगु देशम पार्टी के उम्मीदवार पी चंद्र शेखर भी अपने चुनावी हलफनामे में 5,785 करोड़ रुपये की चल-अचल घोषित करके सुर्खियों में आ गए हैं। चंद्र शेखर ने अपने चुनावी हलफनामे में 5,785 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति घोषित की है जो संभावित रूप से उन्हें मौजूदा चुनावी दौड़ में सबसे धनी प्रतियोगियों में से एक बनाती है। उनके द्वारा दायर हलफनामे के अनुसार, उनकी व्यक्तिगत संपत्ति 2,448.72 करोड़ रुपये जबकि उनकी पत्नी श्रीरत्ना कोनेरू के पास 2,343.78 करोड़ रुपये और बच्चों के पास लगभग 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024तेलंगानाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?