लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना चुनाव में TRS के साथ गठबंधन पर ओवैसी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- के. चंद्रशेखर राव से...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 6, 2018 04:35 IST

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में तेरास और भाजपा अकेले ही किस्मत आजमा रहे हैं, वहीं कांग्रेस तथा तेलुगुदेशम पार्टी के ‘पीपल्स फ्रंट’ में भाकपा और तेलंगाना जन समिति भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने आरोप लगाया, ‘‘एआईएमआईएम के खिलाफ राहुल गांधी और अमित शाह मिलकर काम कर रहे हैंओवैसी का दावा- आईएमआईएम के सरकार में शामिल होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तेलंगाना में सात दिसम्बर को चुनाव होने वाले हैं और मतगणना 11 दिसम्बर को होंगे।

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य में दोबारा तेलंगाना राष्ट्र समिति (तेरास) की सरकार आने की स्थिति में उनकी पार्टी के राज्य सरकार में शामिल होने की संभावनाओं को बुधवार को खारिज कर दिया.

हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ने कहा कि तेरास अपने दम पर सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार में शामिल नहीं होंगे. मुझे पूरा भरोसा है कि तेलंगाना की जनता के. चंद्रशेखर राव को फिर से आशीर्वाद देगी. वह सरकार बनाएंगे. हम सरकार में शामिल नहीं होंगे.’’

हैदराबाद प्रेस क्लब द्वारा आयोजित ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में ओवैसी ने कहा कि किसी भी स्थिति में एआईएमआईएम के सरकार में शामिल होने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि तेरास को अपने दम पर बहुमत मिल जाएगा. उन्होंने सवालों के जवाब में आरोप लगाया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को रोकना चाहते हैं.

ओवैसी ने आरोप लगाया, ‘‘एआईएमआईएम के खिलाफ राहुल गांधी और अमित शाह मिलकर काम कर रहे हैं.’’ 2014 के विधानसभा चुनावों में सात सीटें जीतने वाली एआईएमआईएम ने इस बार आठ उम्मीदवार उतारे हैं. ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी पिछली सातों सीटों पर तो कब्जा बरकरार रखेगी ही, साथ ही राजेंद्रनगर विधानसभा भी जीतेगी.

विधानसभा चुनाव में तेरास और भाजपा अकेले ही किस्मत आजमा रहे हैं, वहीं कांग्रेस तथा तेलुगुदेशम पार्टी के ‘पीपल्स फ्रंट’ में भाकपा और तेलंगाना जन समिति भी शामिल हैं.

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीके चंद्रशेखर रावविधानसभा चुनावतेलंगाना चुनावतेलंगाना राष्ट्र समिति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब