लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: मेडक में 3 साल का मासूम 150 फुट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By अजीत कुमार सिंह | Updated: May 27, 2020 22:03 IST

तेलंगाना के मेडक में 3 साल का साईं वर्धन बोरवेल में गिर गया. रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे अधिकारियों ने बताया कि बोरवेल करीब 150 फुट गहरा हैं. बच्चे को बाहर निकालने के लिए दो जेसीबी, दो क्रेन और तीन एंबुलेंस और दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के मेडक में आज सुबह 3 साल का एक बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया. मेडक जिले के पापन्नापेट मंडल के पोड्चना पल्लीगांव में ये हादसा हुआ है. स्थानीय लोगों की माने तो 120 फुट बोरवेल में पानी नहीं मिलने के बाद उसे खुला छोड़ दिया गया था.

मेडकः तेलंगाना के मेडक में आज सुबह 3 साल का एक बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया. मेडक जिले के पापन्नापेट मंडल के पोड्चना पल्लीगांव में ये हादसा हुआ है. स्थानीय लोगों की माने तो 120 फुट बोरवेल में पानी नहीं मिलने के बाद उसे खुला छोड़ दिया गया था. 

3 साल का साईं वर्धन दुर्घटनावश बोरवेल में गिर गया. इलाके की पुलिस मौके पर मौजूद है और बच्चे को बचाने का काम जारी है. बताया जा रहा है कि तीन साल का ये बच्चा खेलते-खेलते बोलवेल में गिर गया. परिवार द्वारा पुलिस को जानकारी देने के बाद घटनास्थल पर बच्चे को बाहर निकालने का काम जारी है.

बताया जा रहा है कि ये बोरवेल आज ही खोदा गया था. अधिकारियों के अनुसार ये बोरवेल 120 से 150 फुट गहरा हो सकता है. बोरवेल में बच्चे को सांस लेने के आक्सीज़न दिया जा रहा है. राहत और बचाव कार्य में बाधा ना पहुंचे इस लिए रौशनी का पूरा इंतज़ाम किया गया. बोरवेल के अंदर किस हालत में इसकी जानकारी नहीं हैं. 

संगारेड्डी के गोवर्धन और नवीना का बेटा साई वर्धन अपने नानी के घर आया था. नानी के गांव में परिवार के साथ साई वर्धन खेतों में घूमने के लिए गया था. इसी दौरान ये हादसा हो गया और वो बोरवेल में गिर गया.

25 फुट की गहराई पर फंसा है बच्चा 

बच्चे को ऑक्सीजन देने के लिए जब पाइप बोरवेल में डाला गया तो वो 25 फुट की गहराई पर रुक गया. इसी वजह से अधिकारी अनुमान लगा रहे हैं कि बच्चा 25 फुट पर फंसा हो सकता है.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे अधिकारियों ने बताया कि बोरवेल करीब 150 फुट गहरा हैं. बच्चे को बाहर निकालने के लिए दो जेसीबी, दो क्रेन और तीन एंबुलेंस और दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. बचाव कार्य के लिए हैदराबाद से भी एक स्पेशल टीम आनी हैं. 

टॅग्स :तेलंगानाchildमेडक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील