लाइव न्यूज़ :

सिकंदराबाद के बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर में भीषण आग लगने से 4 लड़कियों समेत 6 लोगों की मौत, 7 को बचाया गया

By अनिल शर्मा | Updated: March 17, 2023 08:40 IST

आग लगने के बाद मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां लगाई गई थीं। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद तेलंगाना के मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव भी मौके पर पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देआग में चार लड़कियों और दो लड़कों समेत छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवा, प्रशांत, प्रमिला, श्रावणी, वेनेला और त्रिवेणी के रूप में की गई है।अधिकारी ने कहा कि उन्हें संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।

सिकंदराबादः तेलंगाना के सिकंदराबाद में गुरुवार शाम एक बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर में लगी भीषण आग में चार महिलाओं सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।  स्वप्नलोक कॉम्प्लेक्स में रात करीब 8 बजे आग लग गई।  नॉर्थ जोन की डीसीपी चंदना दीप्ति ने बताया कि  सात अन्य को बचा लिया गया है। हालांकि इस घटना में चार लड़कियों और दो लड़कों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान शिवा, प्रशांत, प्रमिला, श्रावणी, वेनेला और त्रिवेणी के रूप में की गई है। साथ ही कहा कि उनके अंतिम नामों की पहचान अभी तक नहीं की गई है। आग लगने के समय वे परिसर के अंदर थे। जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता, उनकी हालत गंभीर थी और अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बकौल अधिकारी- हम 7 लोगों को बचाने में भी कामयाब रहे।

अधिकारी ने कहा कि उन्हें संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। आग लगने के बाद मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां लगाई गई थीं। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद तेलंगाना के मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव भी मौके पर पहुंचे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौत का कारण धुएं में सांस लेना हो सकता है। हालांकि, सही कारण जांच के बाद पता चलेगा।

टॅग्स :तेलंगानाअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप