लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: पुलिस कमांडेट हुआ शहीद, मारे गये थे 12 नक्सली

By IANS | Updated: March 2, 2018 15:30 IST

इस घटना में नक्सली विरोधी एलीट बल ग्रेहाउंड्स के तीन कर्मी भी घायल हुए हैं।

Open in App

हैदराबाद, 2 मार्च : तेलंगाना के जयशंकर भूपालपल्ली जिले में शुक्रवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में कम से कम 12 नक्सली मारे गए और एक पुलिस कमांडेंट शहीद हो गया। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। इस घटना में नक्सली विरोधी एलीट बल ग्रेहाउंड्स के तीन कर्मी भी घायल हुए हैं। शुक्रवार तड़के तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित वेंकटपुरम गांव के समीप जंगलों में यह गोलीबारी हुई। दो राज्यों की पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में नक्सलियों को बड़ा आघात पहुंचा है। यह घटना उस वक्त हुई, जब ग्रेहाउंड्स कर्मियों के साथ पुलिस ने जंगलों में नक्सलियों के मौजूद होने की गुप्त सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया। उन्होंने गुरिल्लाओं का घेर लिया और उनसे आत्मसमर्पण करने को कहा। हालांकि नक्सलियों ने उनकी बात को अनसुना कर गोलीबारी शुरू कर दी और पुलिस को जवाबी कार्रवाई करने को मजबूर कर दिया।मारे गए नक्सलियों में प्रतिबंधित समूह के तेलंगाना सचिव हरिभूषण उर्फ अलियास समेत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के कुछ शीर्ष नेताओं और के शामिल होने की आशंका है। मरने वालों में समूह की छह महिलाएं भी शामिल हैं।ग्रेहाउंड्स के सिपाही सुशील कुमार इस गोलीबारी में शहीद हो गए। तीन अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए जिन्हें हवाईजहाज से भद्रचलम शहर ले जाया गया है। नक्सलियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भी श्हर भेजा गया है। एक एके 47 राइफल समेत पांच बंदूकें मौके से बरामद की गई है।

टॅग्स :नक्सलतेलंगानाछत्तीसगढ़ समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप