लाइव न्यूज़ :

तेजस्विनी अनंत कुमार ने दी सफाई, कहा- 'मैंने नोटा का बटन दबाने को नहीं कहा'

By भाषा | Updated: April 16, 2019 00:14 IST

कर्नाटक भाजपा की उपाध्यक्ष तेजस्विनी अनंत कुमार ने सोमवार को उन अफवाहों को खारिज किया है

Open in App

कर्नाटक भाजपा की उपाध्यक्ष तेजस्विनी अनंत कुमार ने सोमवार को उन अफवाहों को खारिज किया है जिनमें कहा जा रहा था कि वह ‘‘लोगों से नोटा का बटन दबाने को कहा रही हैं।’’ कुमार ने कहा कि इस बयान में उनके नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है।

कुमार को दक्षिण बेंगलुरू सीट से पार्टी ने टिकट नहीं दी है। उन्होंने कहा कि जनता से वह हमेशा ‘‘भाजपा को वोट देने और फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील करती हैं’’। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करायी है क्योंकि यह उनके खिलाफ ‘झूठे आरोप’ हैं।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हो रहीं कुमार ने कहा, ‘‘व्हाट्सएप समूह सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर पर्चे साझा किए जा रहे हैं कि मैं लोगों से नोटा पर वोट डालने को कह रही हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सच्चाई से कोसों दूर है.... मेरे नाम का दुरुपयोग हो रहा है और यह मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाने का प्रयास है।’’ यह रेखांकित करते हुए कि वह भाजपा परिवार का हिस्सा हैं और उसी से आती हैं कुमार ने अपने पति दिवंगत केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार और भाजपा के संबंधों का हवाला दिया।

अनंत कुमार दक्षिण बेंगलुरू सीट से छह बार सांसद और भाजपा सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे थे। कुमार ने कहा, ‘‘अब मुझे भी पार्टी का उपाध्यक्ष बना दिया गया है। मैंने ऐसा कभी नहीं किया, कोई मतदाताओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।’’ भाषा अर्पणा नरेश नरेश

टॅग्स :लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां