लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार यात्रा पर कसा तंज, कहा-'पहले अपनी सरकार सुधार लेते तब आगे की बात करते'

By रुस्तम राणा | Updated: December 30, 2021 18:59 IST

तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री अब शराबबंदी के मुद्दे पर घिर चुके हैं। समाज सुधार यात्रा क्या है यह सिर्फ मुख्यमंत्री को ही पता है। मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार नहीं दिख रहा है, बेरोजगारी नहीं दिख रही है, बिहार के हालात क्या हैं? यह नहीं दिख रहा है और मुख्यमंत्री सिर्फ और सिर्फ शराबबंदी पर लगे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी ने भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर नीतीश पर किया हमलाकहा- सीएम को भ्रष्टाचार और बेरोजगारी नहीं दिख रही है

पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार यात्रा पर तंज कसते हुए शराबबंदी पर दिए गए उनके बयान को हास्‍यास्‍पद बताया। उन्होंने कहा कि पहले अपनी सरकार सुधार लेते तब आगे की बात करते। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री की समाज सुधार यात्रा से कुछ नहीं होने वाला है। जनता भी जान रही है कि मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के दौरान किस तरह की बातें कर रहे हैं।

तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री अब शराबबंदी के मुद्दे पर घिर चुके हैं। समाज सुधार यात्रा क्या है यह सिर्फ मुख्यमंत्री को ही पता है। मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार नहीं दिख रहा है, बेरोजगारी नहीं दिख रही है, बिहार के हालात क्या हैं? यह नहीं दिख रहा है और मुख्यमंत्री सिर्फ और सिर्फ शराबबंदी पर लगे हुए हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शराबबंदी को लेकर जो ज्ञान मुख्‍यमंत्री ने दिया वह हास्‍यास्‍पद है। मुख्‍यमंत्री जी कह रहे हैं कि शराब पीने से एड्स होता है। कितना उटपटांग बयान दे रहे हैं। शराब बंदी की जिम्‍मेदारी पुलिस की है। लेकिन विधानसभा परिसर में शराब की बोतलें मिलती हैं फिर भी किसी पर कार्रवाई नहीं होती।

दूसरी बात ये कि शराबबंदी का कानून बिहार में पहली बार तो ये लेकर नहीं आए, लेकिन ये हर तरफ से घिरे हुए हैं, इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि समाज की कौन सी बुराई मुख्‍यमंत्री जी को दिख रही है?

उन्‍होंने कहा कि चोरी, शराब पीना, दहेज, आदि बुरा काम तो है ही। सती प्रथा थी वह भी बंद हुआ। समाज में क्‍या अच्‍छाई-बुराई है सब लोग जानते हैं। लेकिन सरकार में जो कमियां हैं। बिहार में जो कमियां हैं। जो प्रशासनिक अराजकता है। इसे कौन दुरुस्‍त करेगा? 

उन्होंने प्रश्न किया कि भ्रष्‍टाचार, बेरोजगारी, गरीबी कौन मिटाएगा? बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा कौन दिलाएगा? मुख्‍यमंत्री के इस बयान पर कि हमने बिहार में इतना काम कर दिया। तेजस्‍वी ने कहा कि इसलिए तीन नंबर की पार्टी बन गए। 

यहां बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को समाज सुधार अभियान और शराबबंदी पर घेरा हो। वे पूर्व में भी नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर तंज कस चुके हैं। यहां तक कि उन्होंने कहा था कि वर्ष 2022 के आरम्भ में ही राजद की ओर से राज्यव्यापी बेरोजगारी यात्रा निकाली जायगी। इसकी अगुआई तेजस्वी यादव करेंगे।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया