लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाहुबलियों को टिकट दे मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचना चाहते हैं तेजस्वी यादव, दर्जनों बाहुबली को बनाया उम्मीदवार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 13, 2020 21:31 IST

बाहुबली रीतलाल यादव जो एक महीने से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव प्रचार कर रहे थे, उनकी पत्नी को राजद ने दानापुर से उम्मीदवार बना दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देरामा सिंह को लेकर रघुवंश प्रसाद सिंह नाराज हो गए थे उनकी पत्नी को तेजस्वी यादव ने उम्मीदवार बना दिया है. उसी तरह से तेजस्वी यादव ने बाहुबली अनंत सिंह और प्रभुनाथ सिंह के बेटे को भी टिकट दिया.नाबालिग से दुष्‍कर्म के मामले में सजायाफ्ता व राजद के पूर्व विधायक राजबल्‍लभ यादव की पत्‍नी विभा देवी को नवादा से तेजस्वी यादव ने टिकट दे दिया.

पटना: बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव प्रचार में नेता चुनावी मैदान में उतरकर प्रचार करने में जुट गए हैं. लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद का कमान संभाल रहे तेजस्वी यादव किसी भी कीमत पर चुनाव जीतना चाहते हैं.

चुनाव जितने के लिए उन्होंने खुलकर बाहुबलियों पर भरोसा किया है. तेजस्वी यादव ने बाहुबलियों को या फिर उनकी पत्नियों को बडी संख्या में अपना उम्मीदवार बनाया है. जिस रामा सिंह को लेकर रघुवंश प्रसाद सिंह नाराज हो गए थे उनकी पत्नी को तेजस्वी यादव ने उम्मीदवार बना दिया है.

रामा सिंह चर्चित बाहुबली रहे हैं.उसी तरह से रीतलाल यादव जो एक महीने से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव प्रचार कर रहे थे, उनकी पत्नी को राजद ने दानापुर से उम्मीदवार बना दिया है. लेकिन उन्होंने रात के अंधेरे में रीतलाल यादव को सिम्बल दिया. रीतलाल यादव ने अपना सिम्बल अपनी पत्नी को दे दिया.

रीतलाल ने अपनी पत्नी को राजद का सिम्बल दिये जाने की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल कर दी है. यहां बता दें कि तेजस्वी यादव सभी उम्मीदवारों को खुद सिम्बल देते हैं और उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाते हैं. लेकिन वह भी रात के अंधेरे में.

उसी तरह से तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह, प्रभुनाथ सिंह के बेटे, नाबालिग से दुष्‍कर्म के मामले में सजायाफ्ता व राजद के पूर्व विधायक राजबल्‍लभ यादव की पत्‍नी विभा देवी को नवादा से तेजस्वी यादव ने टिकट दे दिया है. जबकि भोजपुर जिले के संदेश विधान सभा क्षेत्र से भी उन्‍होंने नाबालिग से दुष्‍कर्म के मामले में फरार अरुण यादव की पत्‍नी किरण देवी पर भरोसा जताया है.

हालांकि बाहुबलियों को जदयू ने भी टिकेट देने में तेजस्वी यादव की तरह ही उदारता दिखाई है. कोचायकोट के बाहुबली विधायक पप्पू पाण्डेय की पत्नी और सिमांचल के सबसे बड़े बाहुबली की पत्नी बीमा भारती को जदयू ने अपना प्रत्याशी बनाया है. यह दीगर बात है कि ज्यादातर बाहुबलियों ने नीतीश कुमार की जगह तेजस्वी यादव पर ज्यादा भरोसा जताया है.

इस तरह से पंद्रह साल बनाम पंद्रह साल के वाक्य युद्ध के सहारे कुर्सी को झपटने की जुबानी जंग तीखी हो चली है. कोई रात के अंधेरे में बाहुबलियों से मिल रहा है तो कोई उसकी पत्नी को टिकट दे अपराध से नफरत होने के नाटक करने में जुटा है. इसतरह से बिहार में एक बार फिर से  बाहुबलियों को फिर से कुर्सी तक पहुंचने की तैयारी की जा रही है.

हद तो यह है कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री जो युवा मुख्यमंत्री बनने का सपना संजोए हुए हैं, वह रात के अंधेरे में बाहुबलियों से मिल टिकट बांट रहे हैं. तेजस्वी यादव लगातार राजद उम्मीदवार को सिंबल दे रहे हैं.अक्सर सिंबल देते हुए तस्वीर भी तेजस्वी की सामने आते रहती हैं. लेकिन जब बात बाहुबलियों की होती है तो तेजस्वी यादव थोड़ा पीछे हो जाते हैं.

सिंबल देते हुए तेजस्वी की कई तस्वीरें सामेने आईं हैं, लेकिन रीतलाल यादव को सिंबल देने वाली तस्वीर बाहर नहीं आई. इससे पहले भी बाहुबली कहे जाने वाले रामा सिंह भी रात के अंधेरे में ही तेजस्वी आवास पहुंचे थे. धीरे से अपनी पत्नी के लिए सिंबल लिया और निकल गए.

यही खेल रीतलाल यादव ने भी खेला वो कल यानि सोमवार को रात के अंधेर में राबडी आवास पहुंचे और अपने पत्नी के लिए टिकट लेकर निकल गए. ऐसे में अब यह देखने लायक होगा कि बिहार बदलने के नारों के बीच बाहुबलियों से यह याराना तेजस्वी का कितना साथ देता है.

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवआरजेडीनीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे