लाइव न्यूज़ :

'अभी तो हम उपमुख्यमंत्री हैं...', बिहार में 10 लाख रोजगार के वादे पर ये क्या बोल गए तेजस्वी यादव

By विनीत कुमार | Updated: August 12, 2022 09:53 IST

तेजस्वी यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे कहते नजर आते हैं कि 10 लाख रोजगार का वादा उन्होंने किया था और कहा था कि जब वे मुख्यमंत्री बनेंगे तो ऐसा होगा। वीडियो वायरल होने के बाद तेजस्वी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव का रोजगार को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर शेयर किया है।तेजस्वी ने इस पर जवाब देते हुए पूरी बातचीत का वीडियो शेयर किया और भाजपा नेता पर निशाना साधा है।तेजस्वी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने 10 लाख रोजगार का वादा किया था, अभी उप-मुख्यमंत्री हैं।

पटना:बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सरगर्मी तेज है। तेजस्वी यादव ने दो दिन पहले उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ऐलान किया था जल्द ही बिहार में बंपर रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने यहां तक कहा कि एक महीने के अंदर राज्य में लोगों को ऐसी बंपर नौकरियां मिलेंगी, जैसला किसी दूसरे राज्य में नहीं हुआ होगा। इन सबके बीच तेजस्वी का एक और बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि 10 लाख रोजगार देने का जो उन्होंने वादा किया था वह मुख्यमंत्री बनने पर पूरा करेंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले किया था 10 लाख रोजगार का वादा

तेजस्वी यादव ने दरअसल पिछले बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था अगर आरजेडी की सरकार बनी तो बिहार के युवाओं को 10 लाख नौकरियां दी जाएंगी। उस समय हालांकि आरजेडी नीत सरकार नहीं बन सकी। चूकी अब नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़ महागठबंधन से हाथ मिला लिया है तो तेजस्वी के वादे की एक बार फिर चर्चा होने लगी है।

इसी विषय को लेकर जब तेजस्वी सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 10 लाख का जो वादा किया था, उसे पूरा करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा, '10 लाख का वो वादा जब किया था तो ये कहा कि मुख्यमंत्री बनेंगे तब पूरा करेंगे...अभी तो हम उपमुख्यमंत्री हैं।' भाजपा के गिरिराज सिंह ने इस वीडियो को शेयर किया है।

वीडियो वायरल होने के बाद तेजस्वी ने दी ये प्रतिक्रिया

तेजस्वी के इस बयान के वायरल होने के बाद तेजस्वी ने इस पर जवाब दिया है। उन्होंने पूरी बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'श्रीमान जी, इतना बेशर्म मत बनिए। एक फुट लंबी चोटी रखने से कोई ज्ञानी नहीं बन जाता, जैसे आप रखते है। आप लोगों की इन हरकतों, Edited Videos और सड़क छाप बयानों की बदौलत ही भाजपा की यह दुर्दशा है। इन बेचारों का बिहार में कोई चेहरा ही नहीं। बाकी इस पूरे वीडियो को सुन खुशी मनाइए।'

बताते चलें कि इससे पहले तेजस्वी ने महागठबंधन की सरकार बनने पर कहा कि बिहार में जो कुछ हुआ है उससे गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आई है। उन्होंने कहा कि बिहार से परिवर्तन की लहर देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचेगी और भाजपा का रथ रोका जाएगा। तेजस्वी ने साथ ही कहा कि पूरे देश में अब भाजपा का अवसान शुरु होगा। बिहार में उनकी सरकार आम लोगों के कल्याण और विकास की योजना पर फोकस करेगी और नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं पर गंभीरता से काम होगा। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीBJPगिरिराज सिंहबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए