लाइव न्यूज़ :

तेजस्‍वी को लेकर साधू मामा की बड़ी भविष्‍यवाणी, कहा- वह कभी भी नहीं बन सकते हैं बिहार के मुख्यमंत्री

By एस पी सिन्हा | Updated: January 4, 2022 17:44 IST

साधु यादव ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि वह बिहार की जनता को दिग्‍भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता इनको पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के बेरोजगार यात्रा का बिहार के युवाओं को कोई फायदा नहीं मिलने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देसाधू यादव ने कहा तेजस्वी बिहार की जनता को कर रहे हैं दिग्भ्रमिततेजस्वी की बेरोजगारी हटाओ यात्रा को ड्रामा मामा ने बताया ड्रामा

पटना:बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर उनके मामा साधु यादव ने एक बार फिर से हमला बोला है। साधु यादव ने तेजस्वी की बेरोजगारी हटाओ यात्रा को ड्रामा करार दिया है। जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाज सुधार अभियान यात्रा की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि जितना काम करना चाहिए था, मुख्यमंत्री कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

साधु यादव ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि वह बिहार की जनता को दिग्‍भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता इनको पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के बेरोजगार यात्रा का बिहार के युवाओं को कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। यह कोई यात्रा नहीं है, बल्कि जमीन पर कब्जा करने के लिए सिर्फ भ्रमण करने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा जो भी बेरोजगार यात्रा की बात कर रहे हैं, वह लोग यह बताएं कि क्या वह बिहार में रोजगार लेकर चलेंगे? क्या वह रोजगार बांटेंगे? पीछे-पीछे  रोजगार लेकर जाएंगे? साधु यादव ने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की जनता को अंधकार में धकेलने का काम यह लोग करते हैं, इनमें कोई दम नहीं है।

जनता समझ चुकी है, यह लोग बेकार हैं, ऐसे लोगों से काम चलनेवाला नहीं है। लालू यादव शक्तिविहीन हो चुके हैं, इनके पास अब कोई शक्ति नहीं बची है।साधु यादव ने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि वह कभी भी बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं, इसलिए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने का सपना छोड देना चाहिए।

उन्होंने इसके लिए बिहार के पुराने इतिहास का हवाला दिया है. साधु यादव ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जिस घर में कोई मुख्यमंत्री रहा है, उनका कोई भी बच्चा मुख्यमंत्री नहीं बन पाया. दारोगा  प्रसाद राय मुख्यमंत्री थे, उनका कोई बच्चा मुख्यमंत्री नहीं बन पाया, इसी तरह बीपी मंडल के बच्चे भी कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाए।

डॉ. जगन्नाथ मिश्रा, भागवत झा आजाद, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, श्रीकृष्ण बाबू, भोला पासवान शास्त्री, चंद्रशेखर बाबू बांका वाले ऐसे कई नाम हैं, जो मुख्यमंत्री बने. लेकिन उनका कोई भी बच्चा मुख्यमंत्री नहीं बन सका. तेजस्वी यादव भी इससे अलग नहीं होंगे यह तय है। इस दौरान राजद की ए-टू-जेड की राजनीति करने की तेजस्वी की बात को भी साधु यादव ने नकारते हुए कहा ए-टू-जेड की बात न करें तो बेहतर है।

इन्होंने खुद ही यादव को छोड दिया, मुस्लिम को छोड दिया। अब बताएं कि किस मुंह से वह ए-टू-जेड की बात कर रहे हैं। यह उनकी नींव थी, लेकिन अब यही गिर गया है। बिना नींव के कोई चीज मजबूत नहीं होती है। किस नींव की बात कर रहे हैं, यह उन्हें बताना चाहिए। अंदर से यह पूरी तरह से खोखले हो चुके हैं। यह सिर्फ सरकार को नीचा दिखाना चाहते है।

इससे वह सिर्फ जनता को बांटकर बिहार का नुकसान कर रहे हैं। साधु यादव ने कहा कि जहां तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात है तो वह जीतना काम कर चुके हैं और आगे भी करेंगे, लेकिन लालू परिवार और राजद के लोग जनता को भ्रमित कर रहे हैं। नौजवानों को भटकाने और गुमराह करने का काम कर रहे हैं, इनके बहकावे में जनता को नहीं आनी चाहिए।

साधु यादव ने कहा रोजगार बांटना का काम सरकार करती है। यह कहां से रोजगार बांटेगे? यह बताना चाहिए। इस क्रम में साधु यादव यह भी कह दिया कि ये लोग झूठ-मूठ का नौटंकी कर रहे हैं। यह पूरी तरह से फ्लाप यात्रा साबित होनेवाली है। इस यात्रा कभी पूरी भी नहीं हो पाएगा। यह सिर्फ अफसरों पर दबदबा बनाने के लिए कोशिश की जा रही है।

साधु यादव ने कहा कि अफसर लोगों को डराया जा रहा है कि हम सेंकेंड नंबर के पार्टी हैं और बिहार में मुख्यमंत्री बन जाएंगे, लेकिन इन्हें यह समझना चाहिए कि यहां मुख्यमंत्री के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाज सुधार यात्रा के जवाब में नेता प्रतिपक्ष बेरोजगारी यात्रा निकालने वाले हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान यात्रा कर रहे हैं. 22 दिसंबर को पूर्वी चंपारण जिले से मुख्यमंत्री ने अपनी ‘समाज सुधार अभियान यात्रा’ की शुरुआत की थी। नीतीश कुमार को यात्रा शुरू किए 12 दिन बीत चुके हैं और इसका उद्देश्य शराब के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ दहेज और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को दूर करना है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औरंगाबाद की जनता के बीच पहुंचे उन्हें संबोधित कर समाज में व्याप्त कुरीतियों के बारे में बताया।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब