लाइव न्यूज़ :

राबड़ी देवी पर टिप्पणी से भड़के तेज प्रताप, मां को दुर्गा बनवा 'रामविलास महिषासुर' का करवाया वध!

By एस पी सिन्हा | Updated: January 15, 2019 19:42 IST

उल्लेखनीय है कि इससे पहले इस मामले को लेकर रामविलास पासवान की बेटी आशा पासवान ने भी उनका विरोध कर चुकी है। आशा पासवान ने पिता द्वारा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता राबडी देवी पर की गई टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए माफी की मांग की थी।

Open in App

पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी को लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान द्वारा अंगूठा छाप कहने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में लालू यादव के बडे बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप उतर गये हैं। तेजप्रताप ने ट्विटर पर रामविलास पासवान को जवाब देते हुए अलग-सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने मां राबडी देवी को मां दुर्गा के रूप में दिखाया है तो खुद उनका वाहन शेर बने हुए हैं।

तेज प्रताप ने ट्वीटर करते हुए दिखाया है, जिसमें राबडी देवी हाथों में भाला लेकर रामविलास पासवान का वध कर रहीं है। इसके साथ ही तेज प्रताप ने लिखा है- नारी जन्म देती है, ममता देती है और माफ भी कर देती है, लेकिन इतिहास साक्षी है कि नारी का अपमान करने वाले बडे-बडे रावण और दुर्योधन भी नहीं बचे तो इन मौकापरस्त नेताओं की क्या औकात है।।।? वहीं, उन्होंने कहा है कि मैं भी कुंभ नहाने जाऊंगा और महागठबंधन के सभी नेताओं को भी कुंभ में डुबकी लगवाऊंगा, साथ ही कहा कि एनडीए के नेताओं को कुंभ में ही डुबो दूंगा। उन्होंने कहा कि हर जगह जाकर एनडीए के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। 

यहां उल्लेखनीय है कि इससे पहले इस मामले को लेकर रामविलास पासवान की बेटी आशा पासवान ने भी उनका विरोध कर चुकी है। आशा पासवान ने पिता द्वारा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता राबडी देवी पर की गई टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए माफी की मांग की थी। लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो रविवार को आशा पासवान ने अपने पिता के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरने पर बैठ गई थी। आशा पासवान राबडी देवी पर दिये गये बयान के विरोध में गर्दनीबाग में धरना पर बैठी थी। आशा पासवान ने साफ तौर पर कहा था कि पापा(राम विलास पासवान) ने राबडी देवी के लेकर जो बयान दिया है, उस पर उन्हें माफी मांगना चाहिए। ऐसा बयान महिलाओं को अपमानित करने वाला है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवराबड़ी देवीरामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतबिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का बाजार गरम, लोजपा(रा) ने की चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

भारत39, हार्डिंग रोड नहीं 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में रहेंगी राबड़ी देवी?, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगा दी रोक?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन