लाइव न्यूज़ :

तेजप्रताप यादव ने की अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग, कहा- हमारी जान पर है खतरा, हमारे दुश्मन हर तरफ फैले हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2025 17:04 IST

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने ने साफ कहा कि हमारी जान पर खतरा है, हमारे दुश्मन हर तरफ फैले हैं। मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए, वरना कुछ भी हो सकता है।

Open in App

पटना: अनुष्का यादव प्रकरण के बाद राजद और घर से बाहर का रास्ता दिखा दिए गए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र एवं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी जान पर खतरा बताकर हलचल मचा दी है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने ने साफ कहा कि हमारी जान पर खतरा है, हमारे दुश्मन हर तरफ फैले हैं। मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए, वरना कुछ भी हो सकता है। दरअसल, सोमवार को लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपने परिवार के साथ औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल किया। लेकिन इस दौरान तेजप्रताप यादव को वहां जाने की इजाजत नहीं थी। इसके बाद मीडिया के सामने आकर तेज प्रताप यादव ने अपने दर्द को बयां किया।

तेज प्रताप यादव ने साफ शब्दों में कहा कि अभी मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए क्योंकि मेरी जान को खतरा है। हमारा स्टैंड बिल्कुल क्लियर है, हम अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटेंगे। जो लोग भी चार-पांच मिलकर मेरे जीवन को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं, चाहे उन्होंने मेरे निजी जीवन को उजागर करने की कोशिश की हो, उन लोगों को मैं नहीं छोड़ूंगा। 

उन्होंने कहा कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया। ‘चार-पांच लोग जो मुझे लंबे समय से घेरने की साजिश रच रहे थे, उन्होंने मिलकर मेरी निजी जिंदगी को बर्बाद करने की ठानी थी। तेज प्रताप ने कहा कि पार्टी से निकाले जाने का फैसला किसी एक व्यक्ति का नहीं था, बल्कि एक पूरा समूह इसके पीछे था। ‘कुछ लोग सोचते हैं कि मुझे अकेला करके दबा देंगे, लेकिन मैं तेजप्रताप हूं, झुकने वाला नहीं। जनता के बीच जाऊंगा, वही मेरी लड़ाई लड़ेगी और फैसला सुनाएगी। 

उन्होंने कहा कि वो फिलहाल उन चेहरों के नाम नहीं लेना चाहते जो साजिश में शामिल रहे हैं, लेकिन समय आने पर उन सभी को जनता के सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन जो भी पापी हैं उन्हें जनता माफ नहीं करेगी। वहीं, उन्होंने अपने पिता के लिए कहा कि पिता जी को मेरी शुभकामनाएं। उनको मेरी भी आयु लगे। उनका भविष्य उज्जवल हो। तेजस्वी जी आगे बढ़े, बिहार के मुख्यमंत्री बनें, ये मेरा आशीर्वाद है। 

उल्लेखनीय है कि राजद के अंदरूनी कलह पिछले कुछ वर्षों से सुर्खियों में रही है। तेज प्रताप यादव ने कई बार सार्वजनिक मंचों से अपनी नाराजगी और असहमति व्यक्त की है। उन्होंने खुद को दरकिनार किए जाने का आरोप भी लगाया है। पार्टी से निलंबन के बाद यह पहली बार नहीं है, जब उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं। राजनीति के जानकारों के अनुसार तेज प्रताप का यह बयान आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजद की रणनीति और आंतरिक एकता पर सवाल खड़े कर सकता है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष