लाइव न्यूज़ :

बहू के आने से थी ये उम्मीद, तेज प्रताप ने ही तोड़ दिया माँ का सपना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 6, 2018 09:12 IST

Tej Pratap Yadav - Aishwarya Rai Divorce: लालू परिवार में साल 2016 में छठ नहीं हुआ था. लेकिन राबडी देवी ने बेटों की शादी के बाद छठ व्रत करने की बात कही थी.

Open in App

पटना, 06 नवंबर: छठ महापर्व नजदीक आते ही सबकी निगाहें पटना स्थित 10, सर्कुलर रोड यानि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर चली जाती हैं. छठ महापर्व इस परिवार में हमेशा से धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन बदली परिस्थियों में इस बार कैसा रहेगा छठ पर्व, यह जानने लोग उत्सुक है.

लालू परिवार में साल 2016 में छठ नहीं हुआ था. लेकिन राबडी देवी ने बेटों की शादी के बाद छठ व्रत करने की बात कही थी. दरअसल, बेटियों की शादी के बाद पर्व में उन्हें सहयोग करने वाला कोई नहीं रहा. बहू आने के बाद उनका मन छठ करने का था. इसके बाद राबड़ी देवी ने बीते साल 2017 में छठ पर्व किया भी था. हालांकि, अब तक उनके छोटे बेटे की शादी नहीं हुई है. बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी तो हुई लेकिन वैवाविह जीवन में अनबन के बाद बहू मायके में है और अब तलाक की नौबत आ गई है. घर के मुखिया लालू प्रसाद भी जेल में सजा काट रहे हैं ऐसे में इस बार उनके घर छठ पर्व होगा या नहीं यह सवाल कायम है. तलाक की खबर से लालू सदमे में लालू-राबड़ी के बड़े पुत्र तेज प्रताप के वैवाहिक जीवन में चल रही उथल-पुथल के कारण लालू प्रसाद यादव को गहरी ठेस पहुंची है.

रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को देखकर यह साफ पता चल रहा है कि वह काफी तनाव में हैं. यही वजह है कि राजद प्रमुख की दिनचर्या भी बदल गई है. जानकारों के अनुसार लालू सुबह देर से उठ रहे हैं. नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना समय से नहीं खा रहे हैं. उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के लिए यह चिंता का विषय है. इसलिए लगातार उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है. मुझे फंसाया गया: तेज प्रताप ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दाखिल कर चुके लालू यादव के पुत्र तेजप्रताप ने कहा है कि मेरे मामा के लड़के ओम प्रकाश और नागमणि ने मुझे मोहरा बनाया है और मेरी ईच्छा के खिलाफ यह शादी कराई और अब हमारा तमाशा बना रहे हैं. ओम प्रकाश ने माता जी से पता नहीं क्या कहा, मुझे पता नहीं है लेकिन हमको फंसाया गया है. तेजप्रताप ने खुलासा किया था कि वे इस शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे. घरवालों की जिद के कारण झुकना पड़ा था. ऐश्वर्या और मेरे में कोई भी समानता नहीं है, उसके विचार मेरे से जरा भी नहीं मिलते.

टॅग्स :राबड़ी देवीतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारत39, हार्डिंग रोड नहीं 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में रहेंगी राबड़ी देवी?, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगा दी रोक?

भारतLand-for-jobs-scam case: अदालत ने ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में तेज प्रताप यादव के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए