लाइव न्यूज़ :

तेजप्रताप-ऐश्वर्या के तलाक की सुनवाई के पहले तेजस्वी ने दे डाला ये बड़ा बयान, सुलह की संभावना खत्म

By एस पी सिन्हा | Updated: November 29, 2018 07:27 IST

तेजस्वी के रुख से ये माना जा रहा है कि लालू परिवार भी अब इस मामले पर हाथ खड़े कर दिए हैं और समझौते की गुंजाईश लगभग समाप्त हो गई है. गुरुवार को इस मामले की सुनवाई होनी है और अभी तक तेज प्रताप वापस घर नही लौटे हैं.

Open in App

पटना,29 नवंबर: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच सुलह की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं. तेजप्रताप यादव को कोर्ट में अपने तलाक की अर्जी दिए काफी समय हो चुका है. वे पहले ही तलाक के फैसले से पीछे नहीं हटने की बात कह चुके हैं. लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि अब तक तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय या उनके परिवार का पक्ष सामने नहीं आया है.

इस बीच मामले तेजस्वी यादव ने साफ कहा है कि कोर्ट का मामला है और कोर्ट को इसे सुलझाने दीजिए. तेजस्वी ने जिस तल्खी से ये जवाब दिए हैं, उससे ये जाहिर हो रहा है कि तेजप्रताप यादव अपनी जिद पर अब भी अड़े हुए हैं. तेजस्वी ने यह भी कहा कि दोनों ही बालिग हैं और उन्हें ये पता है कि क्या उचित और क्या अनुचित है? तेजस्वी ने इस इस मामले पर की जा रही राजनीति पर क्षोभ जताया और कहा कि यह पारिवारिक मामला है और इसे राजनीतिक एंगल से नहीं देखा जाना चाहिए.

तेजस्वी के रुख से ये माना जा रहा है कि लालू परिवार भी अब इस मामले पर हाथ खड़े कर दिए हैं और समझौते की गुंजाईश लगभग समाप्त हो गई है. गुरुवार को इस मामले की सुनवाई होनी है और अभी तक तेज प्रताप वापस घर नही लौटे हैं. हालांकि माना जा रहा है कि तेजप्रताप कोर्ट में जरूर उपस्थित होंगे और अपना जवाब देंगे. ऐश्वर्या के पिता ने बनायी मीडिया से दूरी उधर, ऐश्वर्या के पिता और बिहार के पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने भी अब तक मीडिया से दूरी बना रखी है. सोमवार को पटना में हुई पार्टी के विधानमंडल दल की बैठक से ऐश्वर्या राय के पिता नदारद दिखे. बताया जा रहा है कि चंद्रिका राय का परिवार इस केस की तैयारी कर रहा है.

टॅग्स :तेजस्वी यादवतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया