लाइव न्यूज़ :

मंच टूटने से तेजप्रताप बाल-बाल बचे, लालू बोले-बिहार का लाल हूं, इस माटी का रखवाला बनूंगा 

By IANS | Updated: January 23, 2018 08:09 IST

चर्चित चारा घोटाले के एक मामले में साढ़े तीन साल जेल की सजा काट रहे राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने 'ट्विटर हैंडल' से एक कविता के सहारे विरोधियों पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा है।

Open in App

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव का सोमवार (23 जनवरी) को मंच टूट गया। इस क्रम में हालांकि तेजप्रताप को चोट नहीं लगी, लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, तेजप्रताप अथमलगोला प्रखंड के धोकल राय टोला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान अत्यधिक भीड़ होने के कारण मंच टूट गया और मंच पर सवार सभी नेता गिर गए। 

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने तेजप्रताप को वहां से तत्काल सुरक्षित निकाल लिए। इस घटना में तेजप्रताप कोई चोट नहीं लगी है। इस घटना के बाद सभा में अफरा-तफरी मच गई। राजद के एक नेता की मानें तो इस घटना के बाद सभा को स्थगित कर दिया गया। 

वहीं, चर्चित चारा घोटाले के एक मामले में साढ़े तीन साल जेल की सजा काट रहे राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने 'ट्विटर हैंडल' से एक कविता के सहारे विरोधियों पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा है। लालू ने खुद को 'बिहार का बेटा' बताते हुए कहा कि वह जब तक रहेंगे इस मिट्टी की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने इस दौरान खुद को 'हिमालय' की विशालता से भी जोड़ा। 

लालू ने कविता की शैली में ट्वीट किया, 'रौंदोगे तो हिमाला बनूंगा, विष दोगे तो शिवाला बनूंगा। उधेड़ोगे तो दोशाला बनूंगा, जलाओगे तो उजाला बनूंगा। दफनाओगे तो निवाला बनूंगा। लालू लाल है बिहार का, जन्म-जन्मांतर तक इस मिट्टी का रखवाला बनूंगा।' 

लालू इन दिनों रांची की एक जेल में बंद हैं। जेल जाने के पूर्व उन्होंने अपने समर्थकों और बिहार के लोगों से ट्विटर से संदेश भेजते रहने की बात कही थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनका ट्विटर उनके कार्यालय या परिवार के लोग संचालित करेंगे, जिससे उनका संदेश लोगों तक पहुंचता रहेगा। 

लालू इससे पहले भी जेल में बंद रहने के बावजूद ट्विटर के जरिए विरोधियों पर निशाना साधते रहे हैं। 

टॅग्स :आरजेडीलालू प्रसाद यादवबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम