लाइव न्यूज़ :

Teesta Setalvad: तीस्ता सीतलवाड़ ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, 22 जुलाई को होगी सुनवाई

By रुस्तम राणा | Updated: August 16, 2022 22:03 IST

न्यायमूर्ति यूयू ललित की अगुवाई वाली पीठ 22 अगस्त को 2002 के दंगों के मामलों में "निर्दोष लोगों" को फंसाने के लिए कथित रूप से सबूत गढ़ने के आरोप में गिरफ्तार कार्यकर्ता की याचिका पर सुनवाई करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायमूर्ति यूयू ललित की अगुवाई वाली पीठ सामाजिक कार्यकर्ता की याचिका पर 22 अगस्त को करेगी सुनवाईइस मामले में 25 जून को सीतलवाड़ को गिरफ्तार किया गया थाउनपर निर्दोष लोगों को फंसाने और सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का है आरोप

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ ने गुजरात दंगा मामले में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। न्यायमूर्ति यूयू ललित की अगुवाई वाली पीठ 22 अगस्त को 2002 के दंगों के मामलों में "निर्दोष लोगों" को फंसाने के लिए कथित रूप से सबूत गढ़ने के आरोप में गिरफ्तार कार्यकर्ता की याचिका पर सुनवाई करेगी।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2002 के गुजरात दंगों के पीछे एक बड़ी साजिश को खारिज करने के एक दिन बाद 25 जून को सीतलवाड़ को गिरफ्तार किया गया था। जेल में बंद सीतलवाड़ और पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरबी श्रीकुमार पर भी गोधरा दंगों के बाद के मामलों में "निर्दोष लोगों" को फंसाने के लिए सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। दोनों अहमदाबाद के साबरमती सेंट्रल जेल में बंद हैं।

इसके अलावा तीस्ता सीतलवाड़ के पूर्व सहयोगी रईस खान ने अहमद पटेल द्वारा तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात दंगे के बाद 30 लाख रुपये देने की बात कबूली थी। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने एक एफिडेविट फ़ाइल में कहा था कि कांग्रेस अध्यक्षा के सलाहकार अहमद पटेल के पास से समाजिक कार्यकर्ता को दो बार पैसे दिए गए हैं। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी