लाइव न्यूज़ :

पिता की पिटाई का वीडियो बनाने वाली किशोरी की मौत, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:48 IST

Open in App

पिता की पिटाई का वीडियो बनाने पर एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर चलायी गई गोली से घायल हुई किशोरी की अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक, विपिन टाडा ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना 20 अगस्त को गाघा क्षेत्र के कैधान गांव में हुई थी, जब 17 साल की काजल सिंह नाम की किशोरी को विजय प्रजापति नाम के व्यक्ति ने गोली मार दी थी। उन्होंने बताया कि विजय पैसे के विवाद को लेकर घर में घुस आया था और काजल के पिता राजू नयन सिंह की पिटाई कर रहा था। उन्होंने बताया कि काजल ने पिटाई का वीडियो बना लिया था। उन्होंने बताया कि गोली लड़की के पेट में लगी थी जबकि आरोपी मौके से भागने में सफल रहा था। उन्होंने बताया कि घायल काजल को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार शाम किशोरी की मौत के बाद आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दक्षिण के नेतृत्व में पांच टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये लगायी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस