लाइव न्यूज़ :

बरेली में नौ वर्षीय बच्ची से किशोर ने दुष्कर्म किया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 16:54 IST

Open in App

बरेली (उप्र) 20 सितंबर जिले के भुता थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नौ वर्षीय एक बच्ची से 13 वर्षीय एक किशोर ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने सोमवार को बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की चिकित्सकीय परीक्षण से पुष्टि हो गयी है। उन्होंने कहा कि थाना भुता में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

दर्ज मामले के अनुसार बच्‍ची तीन दिन पहले जब कूड़ा डालने जा रही थी तो रास्ते में आरोपी किशोर ने उसकी कूड़े की टोकरी फेंक दी तथा हाथ पकड़कर झोंपड़ी में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। परिजनों का आरोप है कि पीड़िता की मां उसे लेकर जब मामला दर्ज कराने जा रही थी तो रास्ते में आरोपी किशोर और उसके पिता ने उन्हें घेर लिया तथा पुलिस के पास जाने या किसी अन्य से घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी जिससे डरकर वह घर लौट गई।

मामले के अनुसार, इस बीच जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो रविवार को उसकी मां उसे लेकर फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं जहां डॉक्टर के पूछने पर बच्ची ने अपने साथ किशोर द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद, चिकित्‍सा अधीक्षक वासिद अली की सूचना पर फरीदपुर पुलिस वहां पहुंची और पुलिस संरक्षण में बच्ची को थाना भुता भेजा गया, जहां कल देर रात किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है