आगरा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डंपर की चपेट में आने से किशोरी की मौत

By भाषा | Published: October 16, 2021 08:35 PM2021-10-16T20:35:01+5:302021-10-16T20:35:01+5:30

Teenager dies after being hit by dumper during idol immersion in Agra | आगरा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डंपर की चपेट में आने से किशोरी की मौत

आगरा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डंपर की चपेट में आने से किशोरी की मौत

आगरा (उप्र), 16 अक्टूबर आगरा में यमुना किनारा मार्ग पर प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान एक डंपर की चपेट में आने से एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात हुई, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने हंगामा किया और मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया।

थाना छत्ता इंसपेक्टर आर के सिंह ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज कर डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान 16 वर्षीय नैना मित्तल के रूप में की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Teenager dies after being hit by dumper during idol immersion in Agra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे