लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी कांग्रेस की नेता है, फिर भी तीन तलाक पर पार्टी लोकसभा में महिला विरोधी रुख पेश कर रही: रविशंकर प्रसाद

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 21, 2019 15:13 IST

रविशंकर प्रसाद ने कहा, सोनिया गांधी की तरह एक महिला कांग्रेस पार्टी की नेता है, फिर भी कांग्रेस पार्टी लोकसभा में महिला-विरोधी रुख दिखा रही है, यहां तक कि बिल के पेश होने पर विरोध कर रही है, मुझे कहना होगा कि यह न केवल दर्दनाक है, बल्कि गहरा खेदजनक है।''

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष के भारी हंगामे और विरोध के चलते तीन तलाक संबंधित बिल लोकसभा में पेश हुआ।कांग्रेस के विरोध के चलते केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस की नेता हैं, फिर भी पार्टी महिला-विरोधी रुख पेश कर रही।

तीन तलाक बिल को लेकर कांग्रेस के विरोध पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को महिला विरोधी पार्टी करार दिया। रविशंकर प्रसाद ने कहा, सोनिया गांधी की तरह एक महिला कांग्रेस पार्टी की नेता है, फिर भी कांग्रेस पार्टी लोकसभा में महिला-विरोधी रुख दिखा रही है, यहां तक कि बिल के पेश होने पर विरोध कर रही है, मुझे कहना होगा कि यह न केवल दर्दनाक है, बल्कि गहरा खेदजनक है।''

बता दें कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने शुक्रवार (21 जून) को लोकसभा में मुस्लिम महिलाओं से जुड़े तीन तलाक बिल को दूसरे कार्यकाल में अपने पहले बिल के रूप में पेश किया। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा बिल पेश किए जाने से पहले ही सदन में हंगामा होने लगा। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने बिल का विरोध करने लगीं। आखिरकार विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सदन ने बिल को 74 के मुकाबले 186 मतों के समर्थन से पेश करने की अनुमति दी।

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सदन में  कहा कि ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019  पिछली लोकसभा में पारित हो चुका है लेकिन 16वीं लोकसभा का कार्यकाल पूरा होने पर यह राज्यसभा में लंबित रहा और निष्प्रभावी हो गया। इसलिए सरकार इसे फिर से सदन में लेकर आई है। 

रविशंकर ने कहा कि जनता ने कानून बनाने भेजा है। कानून पर बहस और व्याख्या का काम अदालत में होता है। संसद को अदालत नहीं बनने देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यह नारी के सम्मान और नारी-न्याय का सवाल है , धर्म का नहीं। ’’ 

बिल के विरोध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,  ''अगर गैर मुस्लिम पर मामला दर्ज हो तो उसे 1 साल की सजा और मुसलमान को 3 साल की सजा मिलेगी। क्या यह अनुच्छेद 14 और 15 का उल्लंघन नहीं है? आप महिलाओं के हित में नहीं हैं। यह उन पर बोझ है। 3 साल जेल में रहेगा। मेंटिनेंस कौन देगा? आप देंगे? आपको मुस्लिम महिलाओं से इतनी मोहब्बत है। केरल की हिंदू महिलाओं से क्यों मोहब्बत क्यों नहीं है। क्यों सबरीमाला के फैसले के खिलाफ आप हैं? यह गलत हो रहा है।'' 

केरल के तिरुअनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने बिल के विरोध में कहा कि एक समुदाय को निशाना बनाने के बजाय एक कॉमन लॉ बनाना चाहिए, जिसमें इस तरह के सभी आरोपी इसके दायर में आ सकें। उन्होंने कहा कि इस बिल मुस्लिम महिलाओं के हालात में बदलाव नहीं होगा।

टॅग्स :तीन तलाकरविशंकर प्रसादमोदी सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप