लाइव न्यूज़ :

कोविड टीके नहीं लेने वाले शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों को स्कूल आने की अनुमति नहीं होगी : डीओई

By भाषा | Updated: October 30, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर दिल्ली शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले स्कूलों के जिन शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने 15 अक्टूबर तक कोविड रोधी टीकों की एक भी खुराक नहीं ली है, उन्हें स्कूल आने की अनुमति नहीं दी जायेगी। एक आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है।

निदेशालय की ओर से 28 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, अधिकारी आरोग्य सेतु ऐप या शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा दिये गये टीकाकरण प्रमाण पत्र के माध्यम से टीकाकरण की स्थिति का सत्यापन करेंगे।

आदेश में यह भी कहा गया है कि जिन लोगों ने 15 अक्टूबर तक टीकों की एक भी खुराक नहीं ली है, उन्हें पहली खुराक लेने तक छुट्टी पर माना जाएगा।

शिक्षा निदेशालय (डीओई) के तहत आने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को 20 अक्टूबर तक शिक्षकों और कर्मचारियों के टीकाकरण की जानकारी देने का निर्देश दिया गया था ।

उन्हें निदेशालय के गूगल ट्रैकर लिंक पर जानकारी देने का निर्देश दिया गया था, जो शिक्षकों और कर्मचारियों की कोविड टीकाकरण स्थिति रिपोर्ट प्रदान करता है।

पिछले महीने जारी किये गये आदेश में डीओई ने कहा था कि जिन शिक्षकों और कर्मचारियों ने टीकाकरण नहीं कराया है उन्हें 15 अक्टूबर से स्कूल आने की अनुमति नहीं दी जाएगी, और उन्हें छुट्टी पर माना जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम