लाइव न्यूज़ :

नाबालिग छात्रा से बलात्कार के मामले में शिक्षक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 17, 2020 10:56 IST

Open in App

बलिया(उप्र) 17 दिसंबर बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक शिक्षक को आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

बैरिया थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर कथित रूप से बलात्कार करने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में राजा कुमार शाह (22) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं एवं पॉक्सो कानून की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि किशोरी दो महीने पहले छात्रवृत्ति का आवेदन पत्र भरने गई थी, तभी राजा ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया तथा उसे जान से मारने की धमकी दी ।

त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है ।

पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया ।

उन्होंने बताया कि राजा किशोरी को पहले ट्यूशन पढ़ाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम