लाइव न्यूज़ :

TBSE 12th HS Result 2018: त्रिपुरा बोर्ड आज करेगा 12वीं के आर्ट्स-कॉमर्स का रिजल्ट जारी, छात्र ऐसे देखें अपना रिजल्ट

By भारती द्विवेदी | Published: June 08, 2018 6:01 AM

12वीं की परीक्षा आठ मार्च को शुरू हुई थी।

Open in App

नई दिल्ली, 8 जून: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन आज (8 जून) को TBSE  कक्षा 12वीं (HS) का रिजल्ट 2018 (TBSE 12th / HS Result 2018) जारी करने वाला है। बारहवीं/hs का रिजल्ट आज सुबह 9:30 बजे जारी की जाएगी। आर्ट्स और कॉर्मस के साथ ही बोर्ड फाजिल आर्ट्स और फाजिल थिअलॉजी एग्जाम के रिजल्ट की भी घोषणा करेगा। त्रिपुरा बोर्ड रिजल्ट 2018 (Tripura Board Result 2018 / TBSE Result 2018) को लेकर अगर छात्र परेशान हैं तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। छात्र त्रिपुरा बोर्ड (TBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट tbse.in, tripuraresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। त्रिपुरा बोर्ड की तरफ से आयोजित 12वीं की परीक्षा में इस साल 27 हजार छात्र शामिल हुए थे।

त्रिपुरा बोर्ड के बारे में जानिए: 

भारत के त्रिपुरा राज्य में त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एक स्कूल शैक्षिक बोर्ड है। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ माध्यमिक शिक्षा की 1973 में त्रिपुरा अधिनियम के तहत स्थापना की गई थी। यह त्रिपुरा सरकार की एक राज्य एजेंसी है और राज्य में माध्यमिक शिक्षा के प्रचार और विकास के लिए जिम्मेदार है। बोर्ड ने 2009 में माध्यमिक मदरसा शिक्षा की शुरुआत की।

छात्र ऐसे 12वीं का रिजल्ट ऐसे देखें:

- सबसे पहले त्रिपुरा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट tbse.intripuraresults.nic.in पर जाएं।- वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट (TBSE HS Results 2018 / Tripura Class 12th Result 2018 / TBSE Class 12th HS ARTS & COMMERCE Result 2018) के लिंक पर क्लिक करें। - लिंक खुलने के बाद छात्र अपना रोल नंबर और बाकी जानकारी भरे उस सबमिट करें।- जानकारी भरते ही (TBSE 12th Result 2018 / Tripura Board Class 12th HS ARTS & COMMERCE Results 2018) रिजल्ट खुल जाएगा,छात्र चाहे तों इसका प्रिंट आउंट भी ले सकते हैं।

इसके साथ ही छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें  TBSE12(स्पेस) अपना रोल नंबर लिखकर 54242 या 56070 पर भेजना होगा। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सटीबीएसई.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUPSC NDA 1 Result 2024: यूपीएससी ने जारी किए एनडीए 1 परिणाम, यहां देखें चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतBSEB 10th, 12th Answer Keys: बिहार बोर्ड के 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की आंसर की जारी, इस तरह करें चेक; कल इतने बजे तक दे सकते हैं चुनौती

भारतRBSE 10th Result 2024: जल्द जारी होगा राजस्थान बोर्ड के 10वीं क्लास का रिजल्ट, यहां जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका

भारतKarnataka 2nd PUC Results 2024: कर्नाटक बोर्ड के पीयूसी 2 का रिजल्ट हुआ डिक्लेयर, ऐसे करें चेक

भारतMaharashtra HSC 12th Result 2024 Live Updates: कोंकण मंडल में सबसे ज्यादा 97.51 प्रतिशत, मुंबई में सबसे कम 91.95 प्रतिशत छात्र पास, देखें जोनवार लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतHeat Wave Red Alert: हीटस्ट्रोक के 24,849 मामले, 56 लोगों की मौत, जानिए अपने राज्य का हाल

भारतArunachal Pradesh election results 2024: पेमा खांडू की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी भाजपा, 60 सीट में से 46 पर प्रचंड जीत, कांग्रेस को 1 सीट, जानें

भारतहैदराबाद पर आज से तेलंगाना का पूरा अधिकार, संयुक्त राजधानी का दर्जा हटा, आंध्र प्रदेश से हुई अलग

भारतSikkim election results 2024: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की आंधी में भाजपा और कांग्रेस साफ, जीरो पर आउट, एसकेएम को 32 में से 31 सीट

भारतDelhi water crisis: दिल्ली में गहराती जा रही पानी की समस्या, आतिशी ने योगी आदित्यनाथ और नायब सिंह सैनी को लिखा पत्र