लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में टैक्सी चालकों ने पाबंदियों के चलते ईएमआई को स्थगित करने की मांग की

By भाषा | Updated: April 14, 2021 09:57 IST

Open in App

औरंगाबाद, 14 अप्रैल महाराष्ट्र के औरंगाबाद में टैक्सी मालिकों और चालकों ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाई गई सख्त पाबंदियों के मद्देनजर अपने वाहनों पर लिए कर्ज की ईएमआई को कुछ समय के लिए रोकने की मांग की है।

यहां टैक्सी मालिकों और चालकों के एक संगठन ‘जय संघर्ष वाहन चालक संगठन’ ने मंगलवार को औरंगाबाद जिलाधीश को दिए ज्ञापन में कहा कि राज्य में महामारी के मद्देनजर पर्यटक और धार्मिक स्थल बंद हैं तथा इससे उनकी आमदनी पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी आय पर नकारात्मक असर के कारण हम पहले ही परेशानियों का सामना कर रहे हैं। हमने वाहन खरीदने के लिए कर्ज लिया था और बैंक इसका भुगतान करने की मांग कर रहे हैं जिसके कारण हम बहुत तनाव में हैं।’’

संगठन के अध्यक्ष संजय हलनूर ने कहा कि टैक्सी मालिक और चालक चाहते हैं कि स्थिति सामान्य होने तक ईएमआई स्थगित की जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘बैंकों को कोविड-19 संबंधित पाबंदियों के दौरान हम पर जुर्माना नहीं लगाना चाहिए।’’

कोरोना वायरस के मामले बेतहाशा बढ़ने पर महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को अगले 15 दिनों के लिए राज्य में लोगों की आवाजाही पर सख्त पाबंदियां लगाने की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां