लाइव न्यूज़ :

तरूण गोगोई की हालत बेहद नाजुक : चिकित्सक

By भाषा | Updated: November 23, 2020 16:42 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में उम्र और अंतिम पैरा में तारीख सही करते हुए)

गुवाहाटी, 23 नवंबर असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई की स्वास्थ्य स्थिति सोमवार की सुबह और बिगड़ गयी । उनकी देख भाल कर रहे चिकित्सकों ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री की हालत ‘‘बेहद नाजुक’’ है।

गौहाटी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक अभिजीत शर्मा ने बताया कि 86 साल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता की देखभाल नौ चिकित्सकों की एक टीम कर रही है ।

उल्लेखनीय है कि 84 वर्षीय कांग्रेस नेता का इलाज गौहाटी मेडिकल कॉलेज (जीएमसीएच) में चल रहा है।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, '' श्रीमान (गोगोई) की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति बेहद, बेहद नाजुक है और डॉक्टर बेहतर प्रयास कर रहे हैं ।''

असम के स्वास्थ्य मंत्री ​हेमंत विस्व सरमा, गोगोई के बेटे गौरव के साथ जीएमसीएच में मौजूद हैं ।

गोगोई वेंटिलेटर पर हैं और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है । रविवार को उनका डायलिसिस किया गया जो छह घंटे तक कायम रहा ।

असम के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके गोगोई को दो नवंबर को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था । उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें शनिवार की रात वेंटिलेटर पर रखा गया ।

गोगोई 25 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब