लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवाद पर बोले तारिक अनवर - बीजेपी कभी भी राम मंदिर नहीं बनायेगी, यह उसका चुनावी स्टंट है

By भाषा | Updated: January 7, 2019 23:52 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने ​बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच एक जुटता का दावा करते हुए कहा, ‘‘ महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का कोई मुद्दा नहीं है । हमारी एक ही मंशा है भाजपा को सत्ता में आने से रोकना ।’

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने आज राम मंदिर के मुद्दे को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावी स्टंट करार देते हुए दावा किया कि पार्टी कभी भी राम मंदिर नहीं बनायेगी । 

कटिहार के राजेन्द्र आश्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए तारिक ने कहा, ‘‘भाजपा कभी भी राम मंदिर नहीं बनायेगी । यह उसका चुनावी स्टंट है। हर चुनाव में वह शिगुफा छोड़कर हिन्दुत्व के नाम पर वोट बटोरने का प्रयास करती है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जहां पिछले लोकसभा चुनाव में किए अपने वादों को पूरी तरह डकार गई है वहीं दूसरी ओर वह राम मंदिर के नाम पर लोगों को केवल सब्जबाग दिखा रही है ।

तारिक ने ​बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच एक जुटता का दावा करते हुए कहा, ‘‘ महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का कोई मुद्दा नहीं है । हमारी एक ही मंशा है भाजपा को सत्ता में आने से रोकना ।’’ उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति या 14 जनवरी के बाद इसपर ठोस निर्णय ले लिया जाएगा।

कटिहार से फिर से अपने चुनाव लड़ने पर तारिक ने कहा कि पार्टी का जो फैसला होगा वह उन्हें मान्य होगा। उल्लेखनीय है कि तारिक ने हाल ही में रांकपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

टॅग्स :राम मंदिरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब