लाइव न्यूज़ :

JK: कश्मीरी अल्पसंख्यकों को निशाना बनाना जिहाद नहीं है, बोले Kasmiri मौलाना, कहा हमारी जमीन ले लो लेकिन Minorities को दो सुरक्षा

By आजाद खान | Updated: June 4, 2022 15:50 IST

मामले में बोलते हुए मौलाना फयाज ने कहा है, 'इस्लाम ने जिहाद को अल्पसंख्यक या किसी अन्य व्यक्ति पर अत्याचार करने या व्यक्ति को मारने की अनुमति नहीं दी है।'

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में एक मौलवी ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की वकालत की है।उन्होंने शुक्रवार की नमाज के बाद इस तरीके की हिंसा की निंदा की है। ऐसे में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए अपनी जमीन भी देने की बात कही है।

जम्मू: कश्मीर में लगातार हो रही टारगेट किलिंग के बीच अनंतनाग के एक मौलवी का बयान सामने आया है। शुक्रवार की नमाज के बाद मौलवी ने एक बयान दिया है जिसको लेकर उसकी खूब तारीफ हो रही है। दरअसल, मौलवी ने अपने बयान में कहा है कि इस्लाम अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार कर जिहाद की अनुमति नहीं देता है। वे अपने बयान के दौरान आतंकियों द्वारा की जाने वाले हिंसा की निंदा भी की और इसे गलत भी बताया है। यही नहीं मौलवी ने जुमा की नमाज के दौरान अपनी जमीन भी देने की बात कही है। बताया जा रहा है कि मौलवी के इस बयान के बाद जुमा की नमाज के लिए वहां मौजूद लोगों ने उनका खूब समर्थन भी किया है। 

क्या कहा मौलवी ने 

कश्मीर में इस मौलवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर बोलते हुए नजर आए है। मामले में बोलते हुए अनंतनाग के जामिया मस्जिद के मौलाना फयाज अमजदी ने कश्मीर में माहौल खराब करने पर गंभीर चिंता जताई है और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की वकालत भी की है। उन्होंने कहा है, 'अगर कोई मुसलमान यह सोचकर ऐसा कर रहा है तो यह जिहाद है, हम इस जिहाद की निंदा करते हैं। इस्लाम ने जिहाद को अल्पसंख्यक या किसी अन्य व्यक्ति पर अत्याचार करने या व्यक्ति को मारने की अनुमति नहीं दी है।' 

अल्पसंख्यकों के लिए अपनी जमीन देने को है तैयार- मौलाना फयाज

इस पर बोलते हुए मौलाना फयाज ने आगे कहा, 'अल्पसंख्यकों का ध्यान रखा जाना चाहिए। हम प्रशासन से आग्रह करते हैं, हम सरकार से आग्रह करते हैं कि हम लोग यहां अल्पसंख्यकों के साथ हैं। हम अल्पसंख्यकों पर हमला करने वालों की निंदा करते हैं। हम अनुरोध करते हैं कि कश्मीर में अल्पसंख्यकों को सुरक्षा दी जाए। आपको हमारी जमीन की आवश्यकता है तो उसे ले लीजिए लेकिन अल्पसंख्यकों को सुरक्षा दें। जैसे आप यहां अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं, वैसे ही पूरे देश में हमारे साथ करें।'

आपको बता दें कि कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा टारगेट किलिंग के बीच सरकार ने श्रीनगर में तैनात 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों को घाटी से बाहर स्थानांतरित कर दिया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीकश्मीरी पंडितआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप