लाइव न्यूज़ :

तरारी ब्लॉकः सीडीपीओ मंजू कुमारी 20 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट, आंगनबाड़ी सेविका से क्रय पंजी पर हस्ताक्षर के लिए मांगे थे पैसे

By एस पी सिन्हा | Updated: August 12, 2021 19:56 IST

बिहार में भोजपुर जिले के तरारी ब्लॉक की सीडीपीओ मंजू कुमारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तारी के लिए पटना से महिला डीएसपी के नेतृत्व में महिला बटालियन गई हुई थी.आंगनबाड़ी सेविका के क्रय पंजी पर पिछले कई महीने से हस्ताक्षर नहीं हो रहा था.सीडीपीओ की गिरफ्तारी तरारी प्रखंड कार्यालय से हुई है.

पटनाः बिहार में रिश्वतखोरी का मामला थमने का नाम ही नही ले रहा है. इसी कड़ी में निगरानी की टीम ने भोजपुर जिले के तरारी ब्लॉक की सीडीपीओ मंजू कुमारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

निगरानी टीम के अनुसार सीडीपीओ मंजू कुमारी एक सेविका से 20 हजार रुपये रिश्वत ले रही थी. इसकी सूचना मिलते ही निगरानी की टीम मौके पर पहुंच गई और सीडीपीओ को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. सीडीपीओ की गिरफ्तारी तरारी प्रखंड कार्यालय से हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीडीपीओ एक आंगनबाड़ी सेविका से क्रय पंजी पर हस्ताक्षर के नाम पर रिश्वत ले रही थी. इसके लिए सीडीपीओ द्वारा 25  हजार रुपये की मांग की गई थी. बताया जाता है भोजपुर जिले के इमादपुर निवासी आंगनबाड़ी सेविका के क्रय पंजी पर पिछले कई महीने से हस्ताक्षर नहीं हो रहा था, जिसके चलते उठाव बंद था. आरोप है कि सीडीपीओ हस्ताक्षर करने के एवज में 25 हजार रुपये घूस मांगी थी. रिश्वत मांगने की शिकायत सेविका के बेटे विकास पांडेय ने निगरानी विभाग पटना में की थी.

सूचना मिलने पर गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड पहुंची, जहां आंगनबाड़ी सेविका के क्रय पंजी पर हस्ताक्षर करने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे महिला सीडीपीओ को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के लिए पटना से महिला डीएसपी के नेतृत्व में महिला बटालियन गई हुई थी.

टॅग्स :पटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू