Taran taran By Election Result 2025: 179 वोट से आगे आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू, शिअद उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा दे रही टक्कर, कांग्रेस और बीजेपी का बुरा हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 14, 2025 10:02 IST2025-11-14T10:00:57+5:302025-11-14T10:02:03+5:30

Taran taran By Election Result 2025 Live:

Taran taran By Election Result 2025 Live AAP candidate Harmeet Singh Sandhu ahead 179 votes SAD candidate Sukhwinder Kaur Randhawa tough competition | Taran taran By Election Result 2025: 179 वोट से आगे आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू, शिअद उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा दे रही टक्कर, कांग्रेस और बीजेपी का बुरा हाल

Taran taran By Election Result 2025 Live

HighlightsTaran taran By Election Result 2025 Live:Taran taran By Election Result 2025 Live:Taran taran By Election Result 2025 Live:

तरन तारनः पंजाब के तरन तारन विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा मतगणना के शुरुआती रुझानों में 17 वोट से पीछे हैं। निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू आगे हैं। रंधावा 9373 मत मिले हैं, जबकि ‘आप’ उम्मीदवार को अब तक 9552 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज 5267मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं और निर्दलीय उम्मीदवार मनदीप सिंह 3726  मतों के साथ चौथे स्थान पर हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार 955 मतों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

तरन तारन उपचुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतदान मंगलवार को हुआ था जिसमें 60.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। तरन तारन विधानसभा सीट ‘आप’ विधायक कश्मीर सिंह सोहल के जून में निधन के बाद खाली हो गई थी। पिद्दी स्थित ‘इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग’ में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना 16 दौर में पूरी होगी। चुनाव मैदान में 15 उम्मीदवार हैं।

Web Title: Taran taran By Election Result 2025 Live AAP candidate Harmeet Singh Sandhu ahead 179 votes SAD candidate Sukhwinder Kaur Randhawa tough competition

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे