लाइव न्यूज़ :

#MeToo: तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर मामले में नया मोड़, डेजी शाह से 3 घंटे तक पुलिस ने की पूछताछ, बयान दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2018 17:30 IST

मामला 2008 में आई फिल्म ‘हार्न ओक प्लीज’ का है। जब फिल्म के एक आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। 

Open in App

- दुष्यंत राघव

डेजी शाह को लेकर मीटू मामला फिर से सुर्खियों में बना है। मुंबई पुलिस द्वारा डेजी शाह को समन भेजा गया। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक डेजी शाह ने मुंबई के ओशीवाड़ा थाने में गुरुवार को अपनी स्टेटमेंट दर्ज कराई। इस दौरान पुलिस ने उनसे 3 तक पूछताछ की।

यह मामला 2008 में आई फिल्म ‘हार्न ओक प्लीज’ का है। जब फिल्म के एक आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। यह मामला मीटू कैंपेन के तहत 10 साल बाद दोबारा तूल पकड़ा था। इसके बाद मामले की कई परतें खुलीं। इसी के तहत फिल्म की असिस्टेंट कोरियोग्राफर डेजी शाह से भी पूछताछ की गई। क्योंकि उस दौरान वह सेट पर मौजूद थीं। गणेश आचार्य इस फिल्म में कोरियोग्राफ कर रहे थे।

नाना पाटेकर के वकील ने एएनआई रिपोर्ट के मुताबिक कहा- जो तनुश्री ने नाना पाटेकर पर इलजाम लगाये है, वो सब बेबुनियाद हैं। उन पर जो आरोप लगे हैं, वो सही नहीं हैं। ओशीवाड़ा पुलिस ने गुरुवार को डेजी शाह से 3 घंटे तक पूछताछ की। नाना पाटेकर पर जो आरोप लगे वो सही है या गलत, इस बात का खुलासा डेजी शाह के स्टेटमेंट से पता चलेगा। जो हाल ही में ओशीवाड़ा थाने में पुलिस द्वारा दर्ज कराया गया।    

डेजी शाह का पहला बयान

हाल ही में कुछ दिनों पहले डेजी शाह मीडिया में बयान दिया था। उन्होंने कहा था, मुझे इस मामले के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था। जब ये हादसा हुआ तो मैं स्टेज पर ही थी। डेजी शाह ने सिर्फ तनुश्री दत्ता को वैनिटी वैन की तरफ जाते देखा था। डेजी का कहना है कि जब 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग हो रही थी तब मैंने 3 दिन तक तनुश्री के साथ काम किया थां।

(दुष्यंत राघव लोकमत न्यूज में इंटर्नशिप करते हैं)

टॅग्स :# मी टूतनुश्री दत्तानाना पाटेकरडेजी शाह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीहाथ जोड़ कर नाना पाटेकर ने मांगी माफी

बॉलीवुड चुस्कीफैन को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद नाना पाटेकर ने दी सफाई; शख्स से मांगी माफी, कहा- "गलती हो गई..."

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'