लाइव न्यूज़ :

ठाणे में ज्वलनशील गैस से भरा टैंकर पलटा, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: February 9, 2021 10:39 IST

Open in App

ठाणे, नौ फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे शहर में ज्वलनशील गैस ले जा रहा एक टैंकर सड़क पर पलट गया जिससे इलाके में कुछ घंटों के लिये यातायात बाधित हो गया। स्थानीय निकाय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह घटना सोमवार रात 11 बजकर 15 मिनट के करीब घोड़बंदर रोड पर हुई हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

ठाणे नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि टैंकर में प्रोपेन गैस भरी हुई थी और वह गुजरात के जामनगर से महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के नगोथाने जा रहा था तभी यहां गायमुख चुंगी चौकी के निकट पलट गया।

उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि वाहन से गैस का रिसाव नहीं हुआ लेकिन इससे कुछ घंटों के लिये इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

स्थानीय दमकलकर्मी, पुलिस, आरडीएमसी और अन्य संबद्ध अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि करीब दो घंटे बाद टैंकर को सड़क से किनारे किया गया जिसके बाद सामान्य यातायात बहाल हो पाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब