लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में ‘‘डबल इंजन’’ से ’’डबल विकास’: पीयूष गोयल

By भाषा | Updated: February 25, 2019 06:40 IST

तमिलनाडु में प्रधानमंत्री की ‘‘किसान सम्मान निधि’’ योजना शुरू होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Open in App

 रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि केंद्र में उनकी पार्टी की सरकार और तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक की सरकार ‘‘दोहरे इंजन’’ की तरह है जिससे विकास की गति दोहरी होना सुनिश्वित हुआ है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम के उस बयान से सहमति प्रकट की जिसमें उन्होंने कहा कि अगर केंद्र और राज्य मिलकर काम करते हैं तो लोगों को फायदा पहुंचता है। उन्होंने कहा कि इससे प्रगति दोहरी हो जाती है।वह तमिलनाडु में प्रधानमंत्री की ‘‘किसान सम्मान निधि’’ योजना शुरू होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘जब केंद्र और राज्य सरकारें दोस्तों की तरह काम करती हैं, तो आप दोहरी प्रगति और प्रगति की दोहरी गति देखते है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी जानते हैं कि अगर एक ट्रेन में डबल इंजन लगा दिये ताएं तो ट्रेन तेज चलने लगती है।’’ रेलमंत्री ने श्रोताओं से सवाल करते हुये कहा कि क्या वे तमिलनाडु के लिए दोहरा इंजन चाहते हैं तो वहां मौजूद लोगों ने इसका जवाब हां में दिया। इससे उत्साहित गोयल ने कहा कि आपके, किसानों, तमिलनाडु के लोगों और अम्मा (दिवंगत जयललिता) के आशीर्वाद से लोगों के बेहतर भविष्य के लिए काम होगा। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने किसान सम्मान निधि योजना की प्रशंसा करते हुये कहा कि इससे राज्य के 22 लाख से अधिक छोटे किसानों को फायदा होगा। इसके लिए 277 करोड़ रूपये की राशि का इंतजाम कर दिया गया है। केंद्र ने इस योजना के तहत किसानों के लिए दो हजार रूपये वाली पहली किस्त जारी कर दी है। पन्नीरसेल्वम ने इस अवसर पर कहा जब केंद्र और राज्य सरकारें मिलजुल कर काम करती हैं तो इससे लोगों को बहुत फायदा होता है। 

टॅग्स :तमिलनाडुपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया