लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: कॉलेज के विभिन्न पदों के लिए केवल हिंदुओं के आवेदन मंगाए गए, शिक्षकों ने जताया विरोध

By विशाल कुमार | Updated: October 17, 2021 15:08 IST

13 अक्टूबर को कोलाथुर में अरुलमिगु कपालेश्वर आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज के लिए विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए विभिन्न प्रकाशनों में प्रकाशित विज्ञापन में कहा गया है कि ये पद 'केवल हिंदुओं के लिए' हैं.

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू रिलीजियस एंज चैरिटेबल एंडोमेंट तमिलनाडु सरकार का एक विभाग है.यह पहली बार है कि इस तरह के विज्ञापन को लागू किया गया है.

चेन्नई: तमिलनाडु सरकार के हिंदू रिलीजियस एंज चैरिटेबल एंडोमेंट (एचआर एंड सीई) विभाग द्वारा अपने कॉलेज में विभिन्न पदों के लिए केवल हिंदुओं आवेदकों से आवेदन मंगाने पर विवाद खड़ा हो गया है.

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, 13 अक्टूबर को कोलाथुर में अरुलमिगु कपालेश्वर आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज के लिए विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए विभिन्न प्रकाशनों में प्रकाशित विज्ञापन में कहा गया है कि ये पद 'केवल हिंदुओं के लिए' हैं.

बता दें कि, एचआर एंड सीई विभाग 2021-22 तक कोलाथुर में कपालेश्वर कॉलेज सहित चार नए कला और विज्ञान कॉलेज खोल रहा है.

विज्ञापन बीकॉम, बीबीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीसीए, तमिल, अंग्रेजी, गणित पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए सहायक प्रोफेसरों के पद के लिए और शारीरिक शिक्षा निदेशक और लाइब्रेरियन के लिए भी वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए था. कार्यालय सहायक, कनिष्ठ सहायक, चौकीदार और स्वीपर सहित गैर-शिक्षण कर्मचारियों के पद के लिए वॉक-इन इंटरव्यू है.

विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष के. पांडियन ने कहा कि यह पहली बार है कि इस तरह के विज्ञापन को लागू किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभाग धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकता और न ही अन्य धर्मों के उम्मीदवारों को अपात्र बना सकता है.

पांडियन ने मदुरै स्थित मुस्लिम सर्विस सोसाइटी वक्फ बोर्ड कॉलेज का उदाहरण दिया जिसमें कई गैर-मुस्लिम फैकल्टी सदस्य हैं. उन्होंने कहा कि संविधान में जो लिखा है उसके आधार पर ही सरकार कॉलेज चला सकती है.

एचआर एंड सीई मंत्री पीके शेखर बाबू टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे.

टॅग्स :Tamil Naduएमके स्टालिनMK Stalin
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया