लाइव न्यूज़ :

Tamilnadu Migrant Workers: तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमला, सचिव मुरुगन के नेतृत्व में स्पेशल टीम रवाना, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2023 16:15 IST

Tamilnadu Bihari Migrant Workers: बिहार सरकार के द्वारा भेजी गई 4 सदस्यीय टीम में से 2 मूल रूप से तमिलनाडु के ही रहने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेशल टीम हालात का जायजा लेगी और सरकार को रिपोर्ट पेश करेगी।बिहार की सियासत पिछले कई दिनों से गरमाई हुई है।बिहार और झारखंड के मजदूर आपस में लड़ रहे हैं।

पटनाः तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हो रहे हमले को लेकर विपक्षी दल भाजपा के तल्ख तेवर देख बिहार सरकार ने जांच के लिए टीम को आज रवाना कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश के बाद हालात का जायजा लेने के लिए ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बाला मुरुगन डी. के नेतृत्व में स्पेशल टीम आज तमिलनाडु के लिए रवाना हो गई।

सरकार के द्वारा भेजी गई 4 सदस्यीय टीम में से 2 मूल रूप से तमिलनाडु के ही रहने वाले हैं। इनके जाने से वहां भाषा की दिक्कत नहीं आएगी और बातों को बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा। तमिलनाडु पहुंचने के बाद स्पेशल टीम हालात का जायजा लेगी और सरकार को रिपोर्ट पेश करेगी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम में बाला मुरूगन डी. के अलावा राजेश कुमार स्पेशल सेक्रेटरी, श्रम विभाग, पी कन्न, आईजी समेत 4 अधिकारियों की टीम हवाई मार्ग से तमिलनाडु के लिए रवाना हुई है। स्पेशल टीम की रिपोर्ट के बाद ही सरकार आगे की कार्रवाई करेगी। पटना एयरपोर्ट से तमिलनाडु के लिए रवाना होने से पहले बाला मुरुगन डी. ने कहा कि अभी वह जाकर वहां की स्थिति का जायजा लेंगे।

फिर सरकार को उसकी रिपोर्ट भेजेंगे। उनके साथ तीन और अधिकारी तमिलनाडु के लिए रवाना हुए हैं। उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों की हत्या और उनपर जानलेवा हमले को लेकर बिहार की सियासत पिछले कई दिनों से गरमाई हुई है। बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में विपक्षी दल भाजपा स्पेशल टीम भेजकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग कर रही थी।

पहले तो सरकार इसके लिए तैयार नहीं थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालीन की जन्मदिन पार्टी में केक काटकर बिहार पहुंचे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पूरे मामले को झूठा और भ्रामक बताया था। सदन में बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह पुराना है। उसमें बिहार और झारखंड के मजदूर आपस में लड़ रहे हैं।

तेजस्वी के इस बयान के बाद भाजपा विधायकों ने विधानसभा के अंदर जोरदार हंगामा किया और सदन से बाहर निकल गए। इसके बाद में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेंबर में जाकर उनसे मुलाकात की। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्दी बिहार की एक टीम तमिलनाडु जाकर बिहारी मजदूरों की स्थिति का आकलन करेगी। 

टॅग्स :बिहारतमिलनाडुनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत