लाइव न्यूज़ :

सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना: 11 लोगों की मौत की पुष्टि, संसद में बयान देंगे राजनाथ सिंह, सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी सवार थीं

By विशाल कुमार | Updated: December 8, 2021 15:11 IST

वायुसेना के एमआई-17 सैन्य हेलीकॉप्टर देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और कई वरिष्ठ अधिकारी सहित 14 लोग सवार थे. अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

Open in App
ठळक मुद्देदुर्घटना में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.सीडीएस रावत कई अन्य घायलों को अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती करा गया है.रक्षा मंत्री कुछ ही देर में संसद में बयान दे सकते हैं.

नई दिल्ली: तमिलनाडु में ऊटी में वायुसेना के एमआई-17 सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने को लेकर रक्षा मंत्री कुछ ही देर में संसद में बयान दे सकते हैं जिसमें देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और कई वरिष्ठ अधिकारी सहित 14 लोग सवार थे.

इस दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि तीन लोगों को बचाया गया है. सीडीएस रावत कई अन्य घायलों के साथ लगिरी जिले के वेलिंगटन छावनी स्थित अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं.

संसद में बयान देने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह घटनास्थल का दौरा करेंगे. वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी घटनास्थल पर पहुंचेंगे.

तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटना के क्षेत्र में कुछ शवों को पहाड़ी से नीचे की ओर देखा जा सकता है. शवों को निकालने और पहचान के प्रयास जारी हैं. आस-पास के ठिकानों से खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है.

12 सदस्यीय टीम के साथ कम से कम छह एम्बुलेंस टीमों को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है। सूत्रों ने कहा कि अस्पताल भेजे गए मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बनी हुई है।

भारतीय वायुसेना ने एक बयान जारी कर कहा कि वायुसेना का एक एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर, तमिलनाडु के कुन्नूर के पास आज दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत सवार थे. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं.

टॅग्स :बिपिन रावतराजनाथ सिंहसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे