लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu Urban Local Body Election Results: नगर निकाय चुनाव में धांधली का आरोप, पुनर्मतदान की मांग को लेकर मद्रास हाईकोर्ट जाएगी भाजपा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2022 17:02 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा, द्रमुक ने 19 फरवरी को जिस तरह से राज्य में नगर निकाय के चुनाव करवाए हैं, वह शर्मनाक था।

Open in App

चेन्नई: तमिलनाडु में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए, पुनर्मतदान की मांग को लेकर मद्रास हाईकोर्ट जाने का फैसला लिया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा, द्रमुक ने 19 फरवरी को जिस तरह से राज्य में नगर निकाय के चुनाव करवाए हैं, वह शर्मनाक था। हिंसा के साथ-साथ शक्ति का पूर्ण दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा, हम अपनी सभी शिकायतों और विशिष्ट बूथों पर पुनर्मतदान की मांगों के साथ आज मद्रास उच्च न्यायालय का रुख कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, मतदान क्षेत्रों के बाहर द्रमुक कार्यकर्ताओं के खड़े होने के डर से लोग मतदान करने नहीं आए। मतदान प्रतिशत में 14 प्रतिशत की गिरावट आई है। यहां तक कि केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन का वोट भी किसी और के द्वारा कर दिया गया। हमारे विरोध के बाद उन्हें वोट करने दिया गया।

तमिलनाडु में नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। वहीं राज्‍य की सत्ता पर काबिज द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम (डीएमके) ग्रेटर चेन्‍नई निगम में 5 वार्डों पर जीत हासिल कर चुकी है और पार्टी कई सीटों पर आगे भी चल रही है।

टॅग्स :Tamil NadudmkBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब