लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु : पेशे से सर्जन् भाजपा प्रत्याशी ने जरूरतमंदों के घुटने की मुफ्त सर्जरी करने की पेशकश की

By भाषा | Updated: March 25, 2021 10:46 IST

Open in App

इरोड (तमिलनाडु), 25 मार्च जिले के मोदाक्कुरिचि विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहीं 76 वर्षीय सीके सरस्वती ने जरूरतमंदों को मुफ्त में घुटने की सर्जरी कराने की पेशकश की हैं। वह पेशे से डॉक्टर हैं।

सरस्वती अपने चुनावी अभियान में लोगों को मास्क पहनने की हिदायत देती नजर आ रही हैं और तेज गर्मी के बावजूद जोर-शोर से अपना चुनाव प्रचार कर रही हैं।

उन्होंने निर्वाचित होने पर अपने निर्वाचन क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्वस्थ बनाने, धार्मिक पुस्तकों एवं नैतिक ज्ञान के जरिये युवाओं को जागृत करने, प्रतिभा को मौका देने खासतौर पर गांवों में, एवं रोजगार सुनिश्चित करने का वादा किया है।

भाजपा द्वारा किए गए वादों के अलावा सरस्वती ने अपने खर्चे पर जरूरतमंदों के घुटने का ऑपरेशन कराने का भी वादा किया है।

डॉ.सरस्वती ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैंने इस निर्वाचन क्षेत्र में कई लोगों से सुना कि उन्हें घुटने की समस्या है लेकिन गरीबी के कारण वे मंहगा इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। चुनाव के बाद पीड़ित व्यक्ति मेरे अस्पताल आ सकते हैं और उनकी मुफ्त में घुटने की सर्जरी की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब