लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु भारी बारिश से बेहाल, कई मकान गिरने से 10 महिलाओं और दो बच्चों सहित 17 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 2, 2019 13:32 IST

पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण पूरी तरह कमजोर पड़ चुकी निजी परिसर की 15 फुट ऊंची दीवार सुबह करीब पांच बजे नजदीकी घरों की छत पर गिर गई, जिससे घरों में सो रहे कई लोग अंदर ही दब गए।

Open in App
ठळक मुद्देदमकल एवं बचाव सेवा कर्मियों ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मलबे से शव बाहर निकाले। कोयंबटूर जिला कलक्टर के. राजामणि और पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे।

तमिलनाडु के मेट्टुपलायम में भारी बारिश के कारण एक दीवार के कई मकानों पर गिरने से 10 महिलाओं और दो बच्चों सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण पूरी तरह कमजोर पड़ चुकी निजी परिसर की 15 फुट ऊंची दीवार सुबह करीब पांच बजे नजदीकी घरों की छत पर गिर गई, जिससे घरों में सो रहे कई लोग अंदर ही दब गए। दमकल एवं बचाव सेवा कर्मियों ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मलबे से शव बाहर निकाले। बचाव अभियान अभी जारी है।

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने घटना पर शोक जताते हुए मारे गए लोगों के परिवारों के लिए राज्य आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा भी की। कोयंबटूर जिला कलक्टर के. राजामणि और पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे।

कलक्टर ने पत्रकारों से कहा कि ग्रामीणों ने उन्हें परिसर में दीवार निर्माण के मामले पर उनसे बात की थी। राजामणि ने कहा कि जिला प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों के सुझावों पर गौर करेगा। वह आगे की कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को रिपोर्ट देंगे।

उन्होंने कहा कि मेट्टुपलायम सरकारी अस्पताल में भी सेवाओं को बेहतर किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को जिला मुख्यालय तक ना जाना पड़े। उत्तर पूर्वी मानसून की बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्से प्रभावित हुए हैं। 

टॅग्स :तमिलनाडुमौसमके पलानीस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत