लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: जेल में कैदी भिड़े, तीन घायल

By भाषा | Updated: December 29, 2021 20:23 IST

Open in App

मदुरै, 29 दिसंबर तमिलनाडु के मदुरै स्थित केंद्रीय कारागार में बुधवार को कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर ब्लेड से हमला किया। कैदियों ने जेल के पास मुख्य सड़क पर बोतलें भी फेंकी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में तीन कैदी घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। कैदियों की तरफ से बोतलें फेंके जाने के चलते पुलिस को सड़क को कुछ देर के लिए आवाजाही के लिए बंद करना पड़ा ताकि कोई राहगीर घायल ना हो जाए।

अधिकारियों के मुताबिक, जेल में 1,300 से अधिक कैदी बंद हैं और हाल में कुछ कैदियों को तिरुचिरापल्ली से यहां स्थानांतरित किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दो दिन पहले लाए गए कैदियों ओर मदुरै के कैदियों के बीच झगड़ा हो गया था और जेल प्रशासन ने मध्यस्थता कर मामला शांत कराया था।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को फिर से दोनों गुट आपस में भिड़ गए और इसी दौरान कुछ कैदी जेल की छत पर चढ़ गए और सड़क पर बोतलें फेंकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos