लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: कोरोना से ठीक हुए मंत्री जी के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, फोड़े पटाखे

By प्रिया कुमारी | Updated: July 31, 2020 09:46 IST

तमिलनाडु के मंत्री सेलूर राजू कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके है, जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसेलूर राजू के अपने विधानसभा क्षेत्र मदुरै पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागतस्वागत में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, फोड़े गए पटाखे

करीब दो हफ्ते पहले कोरोना से ठीक हुए तमिलनाडु सरकार में मंत्री सेलूर राजू गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र मदुरै पहुंचे। हालांकि, हैरान करने वाली बात ये रही कि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) नेता के स्वागत के लिए समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सेलूर राजू कोरोना से हाल में उबरे हैं। इसके बावजूद कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए। यही नहीं जब सेलूर राजू मदुरै पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने खूब पटाखे भी फोड़े। सामने आए वीडियो में कुछ लोग ऐसे भी दिखे जिन्होंने मास्क तक नहीं पहना था। ये सब ऐसी स्थिति में हुआ जहां कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। 

बता दें कि सेलूर राजू को 10 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब तक तमिलनाडु के तीन मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ऊर्जा मंत्री पी. तंगमणि कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे जबकि राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री केपी अनबलगन जून महीने में संक्रमित हुए थे। दोनों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु में 31 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन

बता दें कि तमिलनाडु में गुरुवार को कोविड-19 के 5,864 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,39,978 हो गई है। बुधवार की तुलना में गुरुवार को संक्रमण के ताजा मामलों में गिरावट देखने को मिली।

इसके अलावा संक्रमण के कारण 97 और मौतें होने के साथ राज्य में बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,838 हो गई।बढ़ते मामले को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने गुरुवार को ही राज्य में लागू लॉकडाउन की अवधि को 31 अगस्त तक बढ़ाने की घोषणा की। 

टॅग्स :तमिलनाडुकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस लॉकडाउनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया