लाइव न्यूज़ :

TN: चेन्नई की तेल कंपनी में लगी भीषण आग, आग बुझाने की कोशिश में लगी 14 गाड़ियां

By आजाद खान | Updated: August 18, 2022 11:06 IST

चेन्नई की तेल कंपनी में आग किस कारण लगी है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल दमकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देचेन्नई की एक तेल कंपनी में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। मौके पर 14 दमकल गाड़ियां रवाना हुई है और आग को बुझाया जा रहा है।इस हादसे में अभी तक किसी की जान जाने की बात सामने नहीं आई है।

Fire in Chennai:चेन्नई के वनगरम में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यह आग एक तेल कंपनी के गोदाम में लगी है। जानकारी मिलते ही मौके पर 14 दमकल की गाड़ियां रवाना हुई है। दमकल विभाग के टीमों द्वारा फिलहाल आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। 

इस घटना पर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की जान नहीं गई है और न ही अभी तक इस तरह की कोई खबर सामने आई है। इस खबर में अभी और अपडेट आनी बाकी है। 

आग लगने के कारण का नहीं चल पाया है पता

प्राप्त जानकारी के आधार यह कहा जा रहा है कि इस गोदाम में आग क्यों लगी है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है। 

ग्रेटर नोएडा में सौंदर्यम सोसाइटी की 27वीं मंजिल पर भी आग लग गई है जिस कारण लाखों के सामान जलकर खाक हो गए है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर कई दमकल की गाड़ियां रवाना भी हुई है। सोसाइटी में आग किस कारण लगी है, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। 

इससे पहले भी पटाखा उत्पादन इकाई में लगी थी आग

करीब दो महीने पहले तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के एक पटाखा उत्पादन इकाई में भी आग लगी थी। वहीं इस घटना में तीन लोगों की मौत भी हो गई थी और दो लोग घायल हुए थे। इस घटना से पहले दिंडीगुल जिले में एक पटाखा दुकान में आग लगी थी। 

इस हादसे में भी एक युवक की जान चली गई थी। यहीं नहीं इस घटना में दुकान वाले का भारी नुकसान भी हुआ था। बताया जा रहा है कि यह हादसा जिला कलक्टर कार्यालय के सामने हुआ था जो चेन्नामनायकनपट्टी के अरुणाचलम नगर स्थित अर्जुन फायरक्रैकर्स नाम के एक पटाखा दुकान में हुआ था।

टॅग्स :Tamil Naduचेन्नईआगअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया