लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: करूर जिले में कावेरी नदी में छात्राओं के डूबने से बड़ा हादसा, चार लड़कियों की मौत

By अंजली चौहान | Updated: February 15, 2023 17:56 IST

तैराकों की मदद से छात्राओं के शवों को नदीं से निकालने का काम किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद बचाव दल ने शव को नदी से बाहर निकाल लिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे तमिलनाडु में कावेरी नदी में डूबने के कारण चार लड़कियों की दर्दनाक मौत चारों लड़कियां एक ही स्कूल में साथ पढ़ती थी और घूमने के लिए नदी किनारे पहुंची थीपुलिस और बचाव टीम ने मिलकर चारों शवों को नदी से निकाल लिया है

चेन्नई: तमिलनाडु के करूर जिले के मयानूर में कावेरी नदी में स्कूली छात्राओं के डूबने ने बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में करीब चार लड़कियों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, चारों छात्राएं पुदुकोट्टई जिले में विरालिमलाई के राजकीय मध्यमिक विद्यालय में पढ़ती थी और वह नदी किनारे घूमने आई थी इसी दौरान है हादसा हो गया और देखते ही देखते चारों मौत के मुंह में समा गई।

सूचना मिलते ही फौरन पुलिस और बचाव दल कावेरी नदी के किनारे पहुंचा। तैराकों की मदद से छात्राओं के शवों को नदीं से निकालने का काम किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद बचाव दल ने शव को नदी से बाहर निकाल लिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस ने की शवों की शिनाख्त 

गौरतलब है कि पुलिस ने चारों लड़कियों के शवों की पहचान कर ली है। इन लड़कियों के नाम तमिलरसी, सोभिया, इनिया और लावण्या हैं। छात्राओं ने फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और बुधवार को वह मयानूर में नदी किनारे घूमने आई थी।

नदी में सबसे पहले एक छात्रा डूब रही थी, तभी उसे बचाने के चक्कर में अन्य छात्राएं भी नदी में डूब गई। इस दौरान चश्मदीदों ने लड़कियों को बचाने की कोशिश की लेकिन वह एक-एक कर नदी में डूब गई। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तारपूर्वक जांच में जुटी हुई है।  

टॅग्स :Tamil Naduचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत